जेपी नड्डा की बैठक के बीच वसुंधरा राजे को आया फोन, मीटिंग छोड़ क्यों चली गईं पूर्व सीएम

0
8

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में भाजपा (BJP) कोर कमेटी की बैठक हुई. जिसमें राजस्थान भाजपा के दिग्गज शामिल हुए. उस बैठक में अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीपी जोशी, वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनियां, चंद्रशेखर आदि लोग शामिल हुए. जेपी नड्डा के साथ सभी बैठक में गए और वसुंधरा राजे भी बैठक में पहुंच गई थीं. लगभग 5 मिनट बाद ही उन्हें कोई फ़ोन आया और राजे बैठक से बाहर आ गईं.

वसुंधरा राजे को आखिर किसका फ़ोन आया जिससे उन्हें बैठक के दौरान भी बाहर आना पड़ा. उस दौरान मीटिंग हाल में सभी हक्के-बक्के रह गए जब मंच पर बैठी राजे अचानक से बाहर चली गईं, क्योंकि कमेटी की बैठक में उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे. फ़ोन पर बात करते हुए राजे बाहर आई थीं.

अभी कुछ दिन पहले सवाई माधोपुर में हुई संगठन की बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल सन्तोष ने सभी को समन्वय बनाने और एकजुटता पर जोर दिया था. आज जब पार्टी के अध्यक्ष को मीटिंग करनी थी तो उसी बात को फिर दोहराया गया है. एकजुटता को लेकर भाजपा बेहद गंभीर है. इस चुनाव कर बाद लोकसभा का चुनाव है. उसके हिसाब से यह सब देखा जा रहा है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here