Rajasthan: जयपुर में बनेगा नौ मंजिला इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइंसेज एंड ऑप्थेलमोलॉजी, सीएम ने दी स्वीकृति

0
15
Nine storey Institute of Neuro Sciences and Ophthalmology to be built in SMS Medical College

सीएम अशोक गहलोत।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज में इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइंसेज एंड ऑप्थेलमोलॉजी की स्थापना होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संस्थान के 9 मंजिला भवन निर्माण और तीन मंजिला बेसमेंट पार्किंग सुविधा विकसित करने के लिए 293.79 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति दी  है। 

प्रस्ताव के अनुसार इस संस्थान के लिए सवाई मानसिंह चिकित्सालय के समीप स्थित नर्सिंग हॉस्टल में तीन मंजिला बेसमेंट पार्किंग सहित नौ मंजिला भवन का निर्माण होगा। वर्ष 2023-24 में इस पर 50 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइंसेज एंड ऑप्थेलमोलॉजी की स्थापना तथा वित्त व विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान 75 करोड़ की लागत से पार्किंग सुविधा विकसित किए जाने की घोषणा की थी। दोनों घोषणाओं को सम्मिलित करते हुए यह स्वीकृति प्रदान की गई है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here