JP Nadda Live: BJP अध्यक्ष नड्डा आज जयपुर में करेंगे ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान की शुरुआत, चंदन वन में सभा

0
21
JP Nadda Live BJP Chief Jagat Prakash Nadda in Jaipur Today to launch Nahi Sahega Rajasthan Campaign

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर में करेंगे सभा।
– फोटो : अमर उजाला

खास बातें

JP Nadda Jaipur Visit News Live: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जयपुर दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां नहीं सहेगा राजस्थान अभियान की शुरुआत करेंगे, साथ ही चंदन वन में एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

लाइव अपडेट

12:08 PM, 16-Jul-2023

हाल की में भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित की गई थी। ऐसे में इस कार्यकारिणी के लिए जेपी नड्डा की सभा में भीड़ जुटाना एक बड़ी चुनौती है। पार्टी ने सभा में 40 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। जिसे लेकर मंडल स्तर तक टार्गेट दिए गए हैं।  

बैठक भी लेंगे जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा चंदनवन में ही भाजपा पदाधिकारयों और भाजपा के सभी मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों के साथ बैठक भी करेंगे। साथ ही विधायकों के साथ भी चर्चा करेंगे। 

12:01 PM, 16-Jul-2023

JP Nadda Live: BJP अध्यक्ष नड्डा आज जयपुर में करेंगे ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान की शुरुआत, चंदन वन में सभा

‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान की शुरुआत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा  आज जयपुर में करेंगे। इसके बाद प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदेश में 15 दिन ये आंदोलन चलेगा। इसके लिए जेपी नड्डा दोपहर करीब 12:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे बीलवा स्थित चंदन वन वाटिका में सभा स्थल पहुंचेंगे। 

जहां ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान की लॉचिंग की जाएगी। इस दौरान आंदोलन से जुड़े ऑडियो, वीडियो और पोस्टर का विमोचन भी किया जाएगा। 15 दिनों तक चलने वाला यह आंदोलन जयपुर से शुरू होकर हर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here