सऊदी अरब की जेल में बंद छाजू राम की घर वापसी – दैनिक खबरें फटाफट

0
18
छाजू राम
छाजू राम

परिवार ने जताया केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शोखावत का आभार

बोले- छोड़ दी थीं भारत आने की उम्मीदें

जोधपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के प्रयासों से सऊदी अरब की जेल में बंद झुंझुनू के उदयपुरवाटी निवासी छाजू राम जांगिड़ की स्वदेश वापसी हो गई है। छाजू राम और उनके परिवार ने केंद्रीय मंत्री शेखावत का आभार जताया है। खरबासों की ढाणी निवासी छाजू राम जांगिड़ वर्ष 2017 में पैसे कमाने के लिए सऊदी अरब गए थे। छाजू राम ने बताया कि 18 अक्टूबर 2017 को अल सोहीन ट्रांसपोर्ट कंपनी में उन्हें चालक की नौकरी मिली। वहां दौलत सिंह निवासी बड़ाऊ रसूलपुर ने उनसे दोस्ती कर ली। हालांकि, दोनों की कंपनी अलग-अलग थीं। एक दिन दौलत ने सप्लाई के दौरान साथ-साथ चलने की बात कही। रास्ते में उसने उनका ट्रक पार्क करवा दिया और चाय पानी के बहाने एक कमरे में ले गया। छाजू राम ने बताया कि मैंने बाहर आकर देखा तो तीन पाकिस्तानयों समेत आधा दर्जन लोग मेरे ट्रक से दूसरे ट्रक में सामान शिफ्ट कर रहे थे। मैंने उन्हें रोका तो मेरे साथ मारपीट की। वो मुझे बंधक बनाकर जंगल ले गए। वहां मुझे तीन अन्य के हवाले कर दिया।

मारपीट कर पैसों की डिमांड करने लगे

 छाजू राम
छाजू राम

छाजू राम ने बताया कि कुछ दिन बाद वे मारपीट कर मुझसे पैसों की डिमांड करने लगे। परिवारवालों ने कर्जा लेकर भारत से 8-10 बार में साढ़े 7 लाख रुपए भेज दिए। इसके बावजूद उन्होंने मुझे छोड़ा नहीं। उनके चंगुल में छह माह तक फंसा रहा। दूसरी तरफ बंधक बनाने वालों ने मेरी कंपनी का ट्रक बेच दिया और सामान पारकर दिया। ऐसे में वहां मुझे ढाई साल की सजा सुनाई गई और दूसरी तरफ कंपनी ने भी ढाई लाख का क्लेम कर दिया। छाजू राम ने बताया कि मुझे स्वदेश वापसी एक सपने जैसा लग रहा था। मैंने घरवापसी की उम्मीद छोड़ दी थी।

इतने वर्षों बाद घर आकर चैन की नींद सोऊंगा

छाजू राम के बेटे ने बताया कि लक्ष्मण दास जी महाराज के मार्गदर्शन में हम पौंख निवासी विश्वेन्द्र सिंह और लोकेंद्र सिंह शेखावत से मिले। उन्होंने हमारी बात केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से करवाई। मंत्रीजी ने विदेश मंत्री एस.जयशंकर से बात की और विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब में वकील की व्यवस्था करवाई और पापा की स्वदेश वापसी हो पाई। वतन वापसी पर छाजू राम जांगिड़, उनकी पत्नी माया देवी, बेटा आशीष, शिवम, प्रिन्स, बेटी पूजा व आरती ने केंद्रीय मंत्री शेखावत का आभार जताया है। छाजू राम के घर पहुंचते ही सालों से परेशान परिजन और रिश्तेदार खुशी से झूम उठे हैं। छाजू राम ने कहा कि इतने वर्षों बाद घर आकर चैन की नींद सो पाऊंगा।

यह भी पढ़ें : भारत का पहला एसपीएएस स्टेंटिंग लगाने का केस निम्स हॉस्पिटल जयपुर में किया गया

पिछला लेखमैं और मेरा की भावना से ऊपर उठकर जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरें जनप्रतिनिधि – राष्ट्रपति
अगला लेखक्या कभी चखा है चंपारण का जायका : जयपुर मैरियट होटल में आई ‘चंपारण जंक्शन’ की बहार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here