Karauli murder case: प्रदर्शन में शामिल हुए राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, बोले- जयपुर तक करेंगे बड़ा आंदोलन

0
12
Dalit girl murder case: National General Secretary Arun Singh participated in Karauli protest

बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह पहुंचे करौली
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

करौली में दलित युवती की मौत मामले में गोलू मीणा नाम के युवक को हिरासत में लेने की जानकारी सामने आई है। बीजेपी प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह करौली के हिंडौन सिटी पहुंचे और दलित युवती के सामूहिक दुष्कर्म, मर्डर का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में चल रहे धरने में शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से कहा कि दलित युवती का हिनियस मर्डर हुआ है। हम जयपुर तक बड़ा आंदोलन करेंगे। बीजेपी सरकार आने पर गलत वक्तव्य देने वाले मंत्री-विधायकों पर FIR दर्ज कर उन्हें जेल में डालेंगे।

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, टोंक-सवाई माधोपुर से बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, राजस्थान बीजेपी प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख आनंद शर्मा, करौली बीजेपी जिलाध्यक्ष ब्रजलाल डिकोलिया समेत कई नेता दलित युवती के रेप और हत्या के विरोध में चल रहे धरने में पहुंचे।

करौली में राजकीय अस्पताल के बाहर सांसद किरोड़ी लाल मीणा और बीजेपी नेताओं के धरने पर पहुंचकर प्रभारी अरूण सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- “मुझे ऐसा पता चला है कि पीड़ित परिवार से मृतका के पिताजी यहां आ रहे थे, तो 100-200 पुलिस वाले वहां पहुंच गए। राजस्थान पुलिस और विधायक-मंत्री केवल समझौता कराने का काम कर रहे हैं। अपराध हुआ है। धारा 302 का मामला है। हिनियस मर्डर हुआ है। सरकार को पूरी की पूरी पुलिस चौकी को सस्पेंड कर देना चाहिए। तब प्रशासन का हनक (इकबाल) होता है और कानून व्यवस्था लागू होती है।”

अब जयपुर में जाकर इस आंदोलन को बड़ा स्वरूप देना है-अरुण सिंह

अरुण सिंह बोले- मुख्यमंत्री और पुलिस सब की सांठगांठ है। सब समझौता वादी हैं। हमने किरोड़ी लाल मीणा और यहां के कार्यकर्ताओं से कहा है कि यह आंदोलन चलते रहना चाहिए अब जयपुर में जाकर इस आंदोलन को बड़ा स्वरूप देना है। सोती हुई राजस्थान की गूंगी बहरी सरकार मुख्यमंत्री और मंत्रियों को जगाना है उखाड़ कर उनको यहां से फेंक देना है। इसलिए वहां पर अपराधी जेल की सलाखों के पीछे हैं, लेकिन यहां पर अपराधियों का हौसला बिल्कुल बुलंद है। कांग्रेस के संरक्षण में सब कुछ काम हो रहा है।

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था इतनी अच्छी, दोषियों के पैरों में गोली दिखती है

प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक जिनके खिलाफ भी मामले चल रहे हैं उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल के अंदर डालना चाहिए। आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था इतनी अच्छी है कि दोषियों को पकड़कर जेल में डाला जाता है या उनके पैरों में गोली दिखती है। टोडाभीम विधायक पीआर मीणा की ओर से लड़की का अफेयर होने और इसलिए मर जाने की बात कहने पर अरुण सिंह ने कहा- इसीलिए तो इस राजस्थान प्रदेश में 17 बलात्कार प्रतिदिन हो रहे हैं। राजस्थान के मंत्री शांति धारीवाल विधानसभा में बोले की रेप की घटनाएं तो होंगी ही क्योंकि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है उन्हें शर्म आनी चाहिए। उसी जनों ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए था। इतने असंवेदनशील मंत्री है हमारी भाजपा की सरकार बनते ही ऐसे जितने भी मंत्री- विधायक हैं, जिन्होंने इस प्रकार के वक्तव्य दिए हैं, उन सब पर एफआईआर दर्ज होगी और उन्हें जेल में डालने का भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी।

विधायक से मृतका के परिजनों को 20 लाख रुपये दिलाने की मांग

धरना स्थल पर पहुंचे विधायक पीआर मीणा की सांसद किरोड़ी लाल मीणा से भी मुलाकात हुई। जिसमें सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने युवती के परिजनों को 10 लाख रुपये देने की बात कही है। वहीं विधायक पीआर मीणा से भी 20 लाख रुपये युवती के परिजनों दिलाने की मांग रखी है। इसके बाद भी विधायक पीआर मीणा मौके से चले गए।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here