Rajasthan: वसुंधरा और नड्डा की एक घंटे चली मुलाकात, पूर्व सीएम को खुद की भूमिका को लेकर क्यों लगानी पड़ी गुहार

0
12
Rajasthan: Vasundhara Raje and JP Nadda met for an hour, why former CM had to plead about his own role

Rajasthan: JP Nadda and Vasundhara Raje
– फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने गुरुवार दोपहर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच राजस्थान के राजनीतिक हालत और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक घंटे से भी ज्यादा चर्चा हुई। सूत्रों की मानें तो, वसुंधरा राजे सिंधिया ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी आलाकमान उनकी भूमिका को स्पष्ट करे।

वसुंधरा राजे वर्तमान में पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, लेकिन वे राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी छोड़ने को तैयार नहीं हैं। उनके गुट की तरफ से लगातार आलाकमान पर यह दवाब बनाया जा रहा है कि पार्टी उन्हें सीएम फेस घोषित कर चुनाव में उतरे, लेकिन राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए पार्टी आलाकमान काफी पहले ही सैद्धांतिक तौर पर यह फैसला कर चुका है कि पार्टी प्रदेश में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव में उतरेगी। चुनाव पीएम मोदी के चेहरे के साथ ही लड़ा जाएगा।

हालांकि, समय-समय पर हाईकमान यह भी संदेश देता रहता है कि वसुंधरा राजे के राजनीतिक कद और अनुभव को देखते हुए पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोई बड़ी भूमिका दे सकती है। लेकिन राज्य भाजपा में लगातार बदल रहे समीकरणों की वजह से वसुंधरा राजे का गुट अपने आपको असहज महसूस कर रहा है।






This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here