Sawai Madhopur: नगर परिषद की टीम ने तांगा स्टैंड के सामने की दुकानों के अवैध कब्जे हटाए, दी सख्त हिदायत

0
12
Sawai Madhopur Municipal Council team removed illegal encroachment of shops in front of Tanga stand

अतिक्रमण हटाओ दस्ता ने की कार्रवाई।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर नगर परिषद की टीम ने  जिला मुख्यालय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। नगर परिषद के अतिक्रमण हटाओ दस्ता ने रेलवे स्टेशन के सामने तांगा स्टैंड से अवैध कब्जे हटाए। 

इस दौरान कई दुकानों के सामने से जेसीबी के जरिए बड़ी संख्या में अतिक्रमण हटाए गए और दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने को सख्त हिदायत दी। नगर परिषद आयुक्त होतीलाल ने कहा कि तांगा स्टैंड पर अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थी, जिसे लेकर नगर परिषद ने कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here