Rajasthan News: एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं होने से बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने लगाए बड़े आरोप

0
18
Rajasthan News Elderly died due to lack of oxygen in ambulance relatives made big allegations in Ajmer

बुजुर्ग की मौत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के ब्यावर क्षेत्र में सरकार की ओर से संचालित एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं होने से मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने इस मामले में एंबुलेंस चालक के साथ भी मारपीट की है, जिसे लेकर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की है।

जानकारी के मुताबिक, 75 वर्षीय जगमालपुरा निवासी भुवान सिंह कि अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर राजकीय अमृत कौर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे अजमेर रेफर कर दिया और डॉक्टर के कहने पर परिजन 108 एंबुलेंस के जरिए भुवान सिंह को अजमेर जेएलएन अस्पताल के लिए रवाना हुए।

परिजनों का आरोप है कि अजमेर रेफर कर दिया गया, लेकिन 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर ही चालू नहीं हुआ, जिसके चलते ब्यावर सदर थाने के नजदीक ही भुवान सिंह की मौत हो गई। इसके चलते हंगामा हो गया, अपने पिता की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों ने आक्रोश में आकर एंबुलेंस चालक से बदसुलूकी करते हुए ऑक्सीजन नहीं होने पर मारपीट की। हंगामे की सूचना पर ब्यावर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लेते हुए परिजनों से समझाइश कर शव को वापस राजकीय अमृत कौर अस्पताल भिजवाया।

शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही ब्यावर सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और इस मामले में परिजनों से जानकारी लेते हुए घटना को लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मामले में परिजनों की ओर से शिकायत दी जा रही है, उसके आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। पुलिस द्वारा एंबुलेंस चालक को थाने ले जाकर उससे भी पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले को लेकर जानकारी ली जा रही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here