Rajasthan: मासूम की मौत पर किसान आयोग के अध्यक्ष खंडेला बोले- बच्चे तो रोज डूबकर मरते हैं…क्या बात करते हो?

0
12
Farmer Commission President Mahadev Singh Khandela says Children die by drowning everyday in Bhilwara

राज्य किसान आयोग अध्यक्ष महादेव सिंह खंडेला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष,  कांग्रेस विधायक और पूर्व केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री महादेव सिंह खंडेला ने भीलवाड़ा में बच्चों को लेकर विवादित बयान दे दिया। पानी में डूबकर बच्चे की मौत पर खंडेला ने कहा- ये तो रोज मरते हैं, क्या बात करते हो आप?  कितने ही नदियों और तालाबों में डूब गए। कल हमारे चौमूं के पास जहां रोड बनी थी। वहां कुआं था, वहां पड़कर डूब गए। राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कांग्रेस नेता के ऐसे बयान और मौत पर इतनी असंवेदनशीलता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।  

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ बोले- इन्हें शर्म आती नहीं  

जयपुर ग्रामीण से भाजपा के लोकसभा सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने महादेव सिंह खंडेला के बयान पर ट्वीट करते हुए हमला बोला। उन्होंने लिखा-‘क्योंकि इन्हें शर्म आती नहीं ! संवेदनहीन कांग्रेस ने लाज-शर्म सब बेच दी है। गृह ‘लूट’ कुशासन में किसान आयोग के अध्यक्ष का ये बेशर्मी भरा बयान ही कुख्यात कांग्रेस के नेतृत्व की सोच, विचारधारा को दिखाता है। संवेदना के दो शब्द कहने और अपनी अव्यवस्था पर शर्मिंदगी के बजाय ऐसे बयान अब और नहीं सहेगा राजस्थान’।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here