Rajasthan: पाली में अधेड़ उम्र के रिश्तेदार ने दुधमुंही बच्ची से की दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद आरोपी फरार

0
16
Rajasthan: A middle-aged relative tried to rape a lactating girl in Pali, the accused absconded

आरोपी पर केस दर्ज
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां-बाप ने जिस उम्रदराज रिश्तेदार के भरोसे अपनी पांच महीने की बालिका को कुछ देर के लिए छोड़ा, उसी ने इंसानियत को तार-तार करते हुए बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। लोक लाज के भय से घटना के कई दिनों बाद पीड़िता का मां-बाप ने अब पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार मात्र पांच महीने की मासूम बच्ची के साथ उसके दादा की उम्र के 50 वर्षीय रिश्तेदार ने ही गलत काम करने का प्रयास किया। बच्ची के माता पिता बालिका को इसी रिश्तेदार के भरोसे छोड़कर किसी काम से कुछ देर के लिए बाहर गए थे, और इस दौरान आरोपी ने यह घिनौनी हरकत कर डाली और फरार हो गया।

शिवपुरा थाने के एसएचओ महेश गोयल के अनुसार पीड़ित के पिता ने रविवार शाम को थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि 2 जुलाई की दोपहर सोजत सिटी निवासी उसका रिश्ते का 50 वर्षीय मौसा उसके घर आया जिसे पति- पत्नी ने चाय नाश्ता करवाया। इसके कुछ देर बाद पति पत्नी किसी काम से सुनार की दुकान पर गए, इस दौरान वर अपनी पांच महीने की पुत्री को घर पर ही आरोपी रिश्तेदार के भरोसे सोता हुआ छोड़ कर चले गए। जाते जाते वे सोजत सिटी से आए अपने रिश्तेदार को पुत्री का ध्यान रखने का कहकर गए।

बच्ची के प्राइवेट पार्ट एवं आरोपी के कपड़ों पर लगा था खून

करीब आधे घंटे बाद जब बच्ची के माता- पिता सुनार की दुकान से  घर लौटे तो मां को बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर खून दिखाई दिया और रिश्तेदार के कपड़ों पर भी खून लगा दिखाई दिया। वे उससे कुछ पूछताछ करते तब तक वह अपनी बाइक पर फरार हो गया। इसके बाद मां- बाप ने सोजत अस्पताल में अपनी पांच माह की पुत्री का उपचार करवाया। अस्पताल में उपचार के बाद वे बच्ची को घर ले आए, पर लोक लाज के भय से पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाने में देरी हो गई।

रविवार शाम दर्ज हुआ मुकदमा

रविवार शाम पांच महीने की मासूम से दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है एवं बालिका का सोजत अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है।

बेनीवाल ने की एसपी से बात

घटना की जानकारी मिलने पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष रसीद मोहम्मद ने शिवपुरा पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली है। वहीं, राज्य बाल कल्याण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने भी पाली एसपी से मोबाइल पर बात कर इस मामले पर रिपोर्ट मांगी है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here