Rajasthan News: सीकर के फतेहपुर शेखवाटी में अचानक फटी धरती, सड़क पर चल रहा सांड गड्ढे में धंसा, बड़ा हादसा टला

0
9
Rajasthan News: A bull fell into a pit due to a burst of earth in Sikar's Fatehpur Shekhwati.

जमीन धंसने से गड्ढे में गिरा सांड
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी कस्बे के लोगों के लिए डाली गई सीवरेज की लाइन अब जन सुविधा से ज्यादा जन दुविधा बनती हुई नजर आ रही है, कस्बे के चार बत्ती चौराहे के पास मुख्य रास्ते पर एक सांड जमीन फटने के बाद जमीन के अंदर समा गया। मोहल्ले के निवासी रजनीश इंदौरिया ने बताया कि बरसात के बाद मुख्य रास्ते से एक सांड जा रहा था, तभी अचानक देखा कि जमीन फटती है और सांड जमीन के अंदर चला जाता है। जब नजदीक जाकर देखा तो पाया कि L&T कंपनी द्वारा डाली गई सीवरेज की लाइन नीचे से खोखली हो गई, जिसके कारण जमीन धंसी और रास्ते में चल रहा सांड जमीन के अंदर चला गया, सांड को बाहर निकालने के लिए आसपास के मोहल्ले के युवकों को इकट्ठा किया। बड़ी मुश्किल से सांड को गड्ढे से बाहर निकाला गया। 

बड़ा हादसा होने से टला।

मुख्य रास्ता होने के कारण दिनभर यहां से वाहनों का आवागमन होता रहता है, अगर सांड की जगह कोई मोटरसाइकिल सवार या अन्य होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। कम्पनी द्वारा डाली गई सीवरेज की लाइन लापरवाह तरीके से डाली गई है, जिसके कारण ऐसे हादसे हो रहे हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here