Sawai Madhopur: सीमेंट फैक्ट्री इलाके में बढ़ रहीं आपराधिक गतिविधियां, राह चलते झपटे जा रहे मोबाइल, घर से चोरी

0
18
Criminal activities increasing in cement factory area in Sawai Madhopur mobiles snatched on the way

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के सीमेंट फैक्ट्री इलाके में पिछले कुछ दिनों से आपराधिक गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय लोग परेशान हैं। सीमेंट फैक्ट्री इलाके में असामाजिक तत्वों द्वारा आए दिन पालतू जानवरों की चोरी की जा रही है। राह चलते लोगों से छीना झपटी और मोबाइल स्नैचिंग की वारदात भी की जा रही हैं। 

स्थानीय निवासी मुरारी सेन का कहना है कि अब तक उसके 2 बकरे और 1 बकरी चोरी हो चुके हैं। पिछले दिनों उसके दो बकरे रात में घर से चोरी हो गए।  5 जुलाई को एक आई-20 कार में सवार कुछ लोग उसके सामने ही बकरी को उठाकर ले गए। वहीं, गुलाब बाग के पास बदमाश उसकी बेटी का मोबाइल छीनकर ले गए। 

स्थानीय निवासी फालतू ने बताया कि अब तक उसकी 2 भैंस चोरी चुकी हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

इससे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं।  इससे क्षेत्र के लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश और आपराधिक घटनाओं को लेकर खौफ बढ़ता जा रहा है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here