Rajasthan: वेणुगोपाल बोले- सितंबर के पहले हफ्ते में प्रत्याशियों का होगा एलान, जो जीत सकेगा उसी को मिलेगा टिकट

0
19
Rajasthan KC Venugopal Says candidates announce September first week  Ticket given to winning candidate only

केसी वेणुगोपाल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, सुखजिंदर सिंह रंधावा और गोविंद सिंह डोटासरा समेत तमाम राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में एआईसीसी मुख्यालय में हुई बैठक में राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। केसी वेणुगोपाल ने साफ किया कि सितंबर महीने के पहले सप्ताह में इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए टिकट फाइनल करके टिकट वितरण कर दिया जाएगा। इस बार जल्दी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट घोषित कर दिए जाएंगे।

कांग्रेस संगठन महासचिव वेणुगोपाल ने स्पष्ट किया कि सात जुलाई से ही चुनाव कैंपेनिंग राजस्थान में शुरू कर दी जाएगी। आगामी दिनों में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस के तमाम नेता राजस्थान में चुनाव कैंपेन करने आएंगे। बैठक में सचिन पायलट और अशोक गहलोत समेत तमाम नेता बैठक में जुड़े। राजस्थान के 29 लीडर दिल्ली पहुंचे। सीएम अशोक गहलोत जयपुर से ज़ूम मीटिंग से ऑनलाइन लाइव जुड़े। इसके अलावा राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल मौजूद रहे। 33 लीडर्स मीटिंग में शामिल हुए। 

वेणुगोपाल ने कहा, राजस्थान के सभी नेताओं ने एकजुटता से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। वेणुगोपाल और प्रभारी रंधावा ने स्पष्ट किया अब कोई डिफरेंस पार्टी नेताओं में नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि पहले डिफरेंसेज थे। लेकिन अब सभी नेता एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेंगे। बाहर पब्लिक में कोई नेगेटिविटी के साथ बात नहीं करेगा। कोई समस्या है तो कांग्रेस पार्टी के अंदर लीडरशिप को बताई जा सकती है।

‘कांग्रेस पार्टी और राजस्थान कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई भी कांग्रेस नेता एक शब्द नहीं बोलेगा’

संगठन महासचिव ने बैठक का डिसीजन बताया कि कांग्रेस पार्टी और राजस्थान कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई भी कांग्रेस नेता एक शब्द भी नहीं बोलेगा। पूरी यूनिटी और पॉजिटिविटी के साथ चुनाव कैंपेनिंग में सभी नेता उतरेंगे। यदि कोई नेता पार्टी या सरकार के खिलाफ पार्टी प्लेटफॉर्म के बाहर पब्लिक डोमेन में बोलता है, तो उसके खिलाफ स्ट्रिकली अनुशासन की कार्रवाई करते हुए एक्शन लिया जाएगा।

सीएम फेस पर बोले वेणुगोपाल कांग्रेस की हिस्ट्री आप जानते हो…

वेणुगोपाल ने स्पष्ट किया कि सीएम अशोक गहलोत की सरकार प्रदेश में अच्छा काम कर रही है। सरकार की नीतियों और योजनाओं का फायदा चुनाव में मिलेगा। जब मीडिया ने सवाल किया कि सीएम फेस कौन रहेगा? तो वेणुगोपाल ने इशारा देते हुए कहा, कांग्रेस की हिस्ट्री आप जानते हैं। यहां पहले से सीएम फेस घोषित नहीं किया जाता है। लेकिन प्रदेश में गहलोत सरकार अच्छा काम कर रही है, उसी के आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा। यह बात वेणुगोपाल ने कहकर स्पष्ट इशारा दे दिया कि गहलोत ही चुनावी चेहरा रहेंगे।

‘जिताऊ कैंडिडेट को ही टिकट दिया जाएगा, सर्वे किए जा रहे’

केसी वेणुगोपाल ने कहा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मीटिंग कंप्लीट कर ली है। कर्नाटक की तर्ज पर राजस्थान में भी इस बार जल्दी टिकट वितरित किए जाएंगे। वेणुगोपाल ने कहा, विनेबिलिटी के आधार पर ही टिकट का वितरण किया जाएगा। इसमें किसी तरह का समझौता नहीं होगा। इसके लिए कांग्रेस पार्टी कई तरह के सर्वे करवा रही है। केवल जिताऊ कैंडिडेट को ही टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा, हम आसानी से बीजेपी को राजस्थान समेत पांच राज्यों में चुनाव हराएंगे।

‘सचिन पायलट की मांगों पर राजस्थान कांग्रेस सरकार एक्शन ले रही’

केसी वेणुगोपाल और प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने यह भी स्पष्ट किया कि सचिन पायलट की मांगों पर राजस्थान कांग्रेस सरकार एक्शन ले रही है। आरपीएससी में निष्पक्षता के आधार पर और योग्य लोगों को ही पदों पर लिया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा में पेपर लीक मामले पर राजस्थान विधानसभा के आगामी सत्र में सरकार उम्र कैद तक की सजा का सख्त बिल लेकर आ रही है। वेणुगोपाल और रंधवा ने कहा, सचिन पायलट भी बैठक में मौजूद रहे। जिन्होंने पॉजिटिव वे में अपनी पूरी बात रखी और एकजुटता से चुनाव लड़ने की बात कही। साथ ही पायलट ने कहा राजस्थान में निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी की जीत होगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here