Pandit Navalkishore Sharma Jayanti: प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, परसादीलाल बोले- राजनीति के पंडित थे

0
7
Pandit Navalkishore Sharma Jayanti Pratibha Samman ceremony organized Parsadilal says was pandit of politics

पंडित नवल किशोर शर्मा की 99वीं जन्म जयंती
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले में जन्मे और देश भर में दौसा का नाम रोशन करने वाले गुजरात के पूर्व राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित नवल किशोर शर्मा की जयंती पर बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। गुप्तेश्वर रोड स्थित सामुदायिक भवन में हुए कार्यक्रम में चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा, कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारीलाल मीणा, पंडित नवल किशोर शर्मा के पुत्र और राज्य खादी बोर्ड चेयरमैन बृजकिशोर शर्मा, आरपीएससी के पूर्व सदस्य विनोद बिहारी शर्मा सहित कई कांग्रेस नेता और ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने पंडित नवल किशोर शर्मा को राजनीति का पंडित बताया।

इस कार्यक्रम के दौरान 25 स्कूल विद्यार्थियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 लोगों समेत 31 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। प्रतिभाओं को सम्मान स्वरूप शॉल, स्मृति चिन्ह और नकद राशि दी गई।

इस समारोह में जिले के प्रतिभावान छात्र, छात्राओं जिन्होंने कक्षा 10 और 12वीं बोर्ड के कला वर्ग, विज्ञान वर्ग, वाणिज्य वर्ग में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया है और संस्कृत विषय के प्रवेशिका और वरिष्ठ उपाध्याय में जिले में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, उन्हें सम्मानित किया गया।

इस वर्ष के चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए डॉ. अरविन्द गुप्ता और डॉ. भारती वादिल को, हस्तशिल्प के क्षेत्र में प्रभाती देवी महावर और प्रभु नारायण महावर, जबकि खादी कार्यकर्ता के लिए रामचन्द्र जाट को सम्मानित करने का निर्णय किया गया।

इस वर्ष पंडित नवल किशोर शर्मा स्मृति सम्मान के लिए अध्यक्ष राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ,जयपुर और खादी मन्दिर बीकानेर इन्दू भूषण गोयल को सलेक्ट दिया गया है। जो बीकानेर के स्वतंत्रता सेनानी रघुवर दयाल गोयल के पुत्र हैं और पिछले 65 वर्षों से खादी के क्षेत्र में सेवा कार्य कर रहे हैं। इस दौरान रामदास शर्मा, अनिल शर्मा,राकेश चौधरी, नरेन्द्र जैमन, प्रधान प्रहलाद मीना, ऋषभ शर्मा भी मौजूद रहे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here