Bharatpur: ABVP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, बढ़ी हुई फीस के विरोध में VC का घेराव करने पहुंचे थे

0
11
Bharatpur Police beat up ABVP workers who gheraoed VC to protest against fee hike

पुलिस ने बरसाई लाठियां
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। छात्र बढ़ी हुई फीस के विरोध में वीसी का घेराव करना चाहते थे। इसलिए वह यूनिवर्सिटी के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। जब पुलिस ने छात्रों को रोकने की कोशिश की तो, पहले तो छात्र और पुलिस के बीच जमकर गुत्था-गुत्थी हुई। इस दौरान एक पुलिसकर्मी सड़क पर गिर गया, जिसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। पुलिस ने करीब 10 छात्रों को हिरासत में भी लिया है।

घटना करीब 12 बजकर 30 मिनट की है, कुम्हेर स्थित महाराजा सूरजमल ब्रज विश्व विश्वविद्यालय में साल 2019 में 10 प्रतिशत फीस बढ़ाई गई थी, लेकिन इस साल परीक्षा फीस में करीब तीन हजार का इजाफा किया गया है। इससे भरतपुर और धौलपुर के करीब एक लाख 45 हजार स्टूडेंट पर 43 करोड़ रुपये का भार आएगा। बढ़ाई फीस में एल्युमिनाई एसोसिएशन फीस पांच सौ रुपये, केंद्रीय पुस्तकालय पांच सौ रुपये, विकास शुल्क पांच सौ रुपये, वेलफेयर शुल्क पांच सौ रुपये, प्री रजिस्ट्रेशन शुल्क दो सौ रुपये बढ़ाया है। अभी परीक्षा फीस करीब दो हजार पांच सौ रुपये है, जो अब बढ़कर पांच हजार पांच सौ रुपये हो जाएगी, जिससे कॉलेज के छात्रों पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।

बढ़ी हुई फीस का विरोध भरतपुर-धौलपुर के विधायकों ने भी किया था। इसके अलावा स्टूडेंट भी इसका लगातार विरोध कर रहे थे, जिसके विरोध में बुधवार को छात्र इकट्ठे होकर वीसी का घेराव करने यूनिवर्सिटी पहुंचे। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को यूनिवर्सिटी में घुसने से रोकने के लिए पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया था। जब छात्रों ने यूनिवर्सिटी के अंदर घुसने की कोशिश की तो, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

इस दौरान पुलिस और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर गुत्थम-गुत्था हुई। इस दौरान एक पुलिसकर्मी सड़क भी गिर गया, जिसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने और क्यूआरटी के जवानों ने स्टूडेंट पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया, जिसके बाद छात्र वहां से भाग गए। पुलिस ने यूनिवर्सिटी के बाहर करीब 10 स्टूडेंट को हिरासत में भी लिया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here