Rajasthan: जयपुर में विदेशी महिला से छेड़छाड़, टैक्सी ड्राइवर ने किया पीछा, गले में हाथ डालकर की अश्लील हरकत

0
24
Taxi driver obscene act with foreign woman in Jaipur viral video

विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ करता ड्राइवर।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। एक टैक्सी ड्राइवर ने पहले तो महिला का पीछा किया फिर उसके गले में हाथ डालकर अश्लील हरकत भी की। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वति मालीवाल ने विदेशी महिला के साथ हुई छेड़छाड का वीडियो ट्वीट किया है। 

इस वीडिया को ट्वीट करते हुए स्वाती मालीवाल  ने लिखा-‘अभी यह वीडियो देखने को मिला जिसमें यह आदमी एक विदेशी पर्यटक को गलत तरीके से छूते हुए देखाई दे रहा है। यह बेहद शर्मनाक है, इस तरह की घटनाओं से देश का नाम बदनाम हो रहा’। इसी वीडियो को उन्होंने सीएम अशोक गहलोत और राजस्थान पुलिस को टैग किया है। विधायकपुरी थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

स्वाति मालीवाल ने जिस वीडियो को ट्वीट किया है वह 28 सेकेंड है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक विदेशी महिला अपने साथी के साथ पैदल जा रही है। इस दौरान एक ट्रैक्सी चालक महिला के साथ चलने लगता है। 

महिला से बातचीत के दौरान वह उसके गले में हाथ डाल लेता है और फिर उसका हाथ पकड़कर गलत तरीके से छूने लगता है। इससे महिला असहज नजर आती है और उसका हाथ हटाने की कोशिश करती है, लेकिन टैक्सी चालक लगातार हरकतें करता रहता है। वह छेड़छाड़ करते हुए विदेशी महिला के साथ होटल तक पहुंच जाता है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विदेशी महिला से छेड़छाड़ का ये वीडियो 15-20 दिन पुराना है। शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने जांच के लिए एक टीम बना दी गई है। वीडियो मोती लाल अटल रोड पर बनाया गया है। पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here