Rajasthan Election: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने जयपुर में दिया भड़काऊ भाषण, गुर्जर समाज के लिए कही ये बात

0
12
AIMIM chief Owaisi gave a provocative speech in Jaipur

रामलीला मैदान में जनसभा करते ओवैसी।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बीती रात जयपुर के रामलीला मैदान में भड़काऊ भाषण दिया। बड़ी संख्या में लोगों (मुस्लिमों) की सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुसलमानों को गुर्जरों से सीखना चाहिए, मुसलमान अपने हक के लिए घर से बाहर नहीं निकलते हैं।

ओवैसी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूसीसी (यूनिवर्सल सिविल कोड) के नाम पर पीएम मोदी हिंदू सिविल कोड लाना चाहते हैं, जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। ओवैसी ने कहा कि बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा-पीएम मोदी बहुत पढ़े-लिखे हैं, उन्हें जो भी लिखकर देते हैं वो उसे पढ़ देते हैं। उनके पास देश की सबसे बड़ी डिग्री है। जो इंटीग्रेटेड पॉलिटिक्स की है।

हम शादी के मामले में हिंदुओं से .6% ही आगे

अपनी पार्टी AIMIM के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम समानता की बात करते हैं, लेकिन हकीकत में वह इससे कोसों दूर हैं। वे कहते हैं मुसलमान ज्यादा शादी करते हैं, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है, हम शादी के मामले में हिंदुओं से .6% ही आगे हैं। ये आंकड़ा ओवैसी कहां से लाए, यह नहीं बताया। उन्होंने कहा कि मोदी देश को दो मिनट नूडल्स की तरह चलाना चाहते हैं। उन्हें समझना चाहिए कि देश ऐसे नहीं चल सकता।

मुसलमान दिखते ही उन्हें जिन्ना नजर आता है

ओवैसी बोले- बीजेपी नेता कहते हैं कि मैं जिन्ना की तरह हूं। मैं कहता हूं “अरे तुम मेरी सोच का मुकाबला नहीं कर सकोगे। मुसलमान दिखते ही उन्हें जिन्ना नज़र आता है। मैं पूछता हूं तुम क्या गोडसे वाले हो? जैसे मोदी हिंदू और भारतीय हैं। वैसे मैं भी मुसलमान हूं और भारत का नागरिक हूं। जैसे वो मंदिर जाते हैं, हम मस्जिद जाते हैं। वो अपने मजहब को मानते हैं, हम अपने मजहब को मानते हैं। फिर मेरे और मुसलमानों के देश प्रेम पर शक क्यों किया जाता है? भारत एक है, एक रहेगा, लेकिन यहां हजारों मजहब मानने वाले लोग हैं। यूसीसी के नाम पर पीएम मोदी हिंदू सिविल कोड लाना चाहते हैं। जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं, जबकि कांग्रेसी नेताओं ने इस इश्यू पर चुप्पी साध रखी है।

राजस्थान में मस्जिद पर हो रहे हमले

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि राजस्थान में मस्जिद पर हमले हो रहे हैं। कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद यहां कांग्रेस के पार्षदों पर मुकदमे दर्ज हो जाते हैं। कांग्रेस को सिर्फ मुसलमानों को धोखा देना आता है। सीएम गहलोत ने मुसलमानों के आरक्षण को रोक दिया। मुस्लिमों के हालात पर ना मोदी,न राहुल गांधी और न गहलोत ही बात करते हैं। इन लोगों के पास ना तो रोजगार है और ना शिक्षा है। उन्होंने भरतपुर के नासिर और जुनैद हत्याकांड पर कहा कि राजस्थान में मुसलमानों का बुरा हाल है, क्योंकि यहां के मुसलमानों के पास खुद की लीडरशिप नहीं है। राजस्थान में नौ मुसलमान कांग्रेस एमएलए हैं, लेकिन उनके मुंह पर सीएम अशोक गहलोत ने ताला लगाकर रखा है। वो समाज के मूददे पर बोलते नहीं हैं। 

कन्हैया को मारने वाले आतंकवादी, तो जुनैद को मारने वाले भी आतंकवादी

ओवैसी ने विवादित बयान देते हुए कहा कि उदयपुर के कन्हैया को मारने वाले आतंकवादी हैं, तो भरतपुर के जुनैद को मारने वाले भी तो आतंकवादी हैं। कन्हैया की मौत पर गहलोत ने 50 लाख का मुआवजा दिया। जुनैद की मौत पर सिर्फ पांच लाख ही क्यों दिए? इस विवाद का विषय इसलिए है कि 

कन्हैयालाल को करने वाले दो आतंकवादियों ने उसकी टेलर शॉप में घुसकर धार्मिक मुद्दे के आधार पर उसका सिर काटा था और सर तन से जुदा के नारे लगाकर वीडियो जारी किए थे। जबकि जुनैद की गौ तस्करी और गौकशी के शक में मेवात इलाके में हुए एक घटनाक्रम में मौत हुई थी। वो हरियाणा में बोलेरो गाड़ी में जिंदा जले हुए पाए गए थे। जिसकी जांच अभी जारी है। 

राजस्थान के मुसलमानों को गुर्जरों से सीखना चाहिए,अपनी लड़ाई कैसे लड़ते हैं

AIMIM चीफ भड़काऊ भाषण देते हुए बोले कि राजस्थान के मुसलमानों को गुर्जरों से सीखना चाहिए। जैसे उन्होंने आरक्षण की लड़ाई लड़ी, वो काबिले तारीफ है। मुसलमान अपने हक के लिए घर से बाहर नहीं निकलते हैं।

बीजेपी के दूसरी पार्टियों के विधायकों में तोड़फोड़ के पक्ष में उतरे ओवैसी

ओवैसी ने कहा-पटना में विपक्षी पार्टी की बैठक में मुझे नहीं बुलाया था। पटना में हुई विपक्षी पार्टियों की मीटिंग में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार जिन नेता प्रफुल्ल पटेल को साथ लेकर आए थे। आज वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जब लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार और कांग्रेस के लोगों ने हमारे एमएलए खरीदे थे, तब तो उन्हें इसमें कोई दिक्कत नहीं लगी। आज बीजेपी ने विपक्ष के एमएलए तोड़ लिए, तो सब एक साथ इसका विरोध कर रहे हैं।

यूनिफार्म सिविल कोड पर एक भी कांग्रेसी मुंह नहीं खोलता, क्योंकि उन्हें अपने पापा को खुश करना है

ओवैसी ने कहा कि ओबामा के बयान पर कांग्रेसी नेताओं ने जमकर बयानबाजी की, लेकिन यूनिफार्म सिविल कोड पर एक भी कांग्रेसी मुंह नहीं खोलता है, क्योंकि उन्हें अपने पापा को खुश करना है।

मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ओवैसी से मिलने पहुंचे, कहा- विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेंगे

गहलोत सरकार के मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा भी ओवैसी से मिलने पहुंचे। खुद ओवैसी ने इस मुलाकात के बारे में बताया कि राजस्थान के राजपूतों को सलाम है। आज मुझसे मिलने मंत्री गुढ़ा आए थे। उनसे एक घंटे तक मेरी बातचीत हुई। मैं उनसे काफी प्रभावित हुआ हूं। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में हम अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here