Jaipur: चुनावी रण के लिए भाजपा की विजय संकल्प टीम तैयार, 11 उपाध्यक्ष, 5 महामंत्री,10 प्रदेश मंत्री बनाए गए

0
20
List of BJP state office bearers released for Rajasthan assembly elections

राजस्थान भाजपा का प्रशिक्षण कैंप
– फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जेपी नड्डा के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने 2023 के रण के लिए विजय संकल्प टीम की घोषणा कर दी है।

 

प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए कहा कि विजय संकल्प टीम में कद्दावर सांसदों एवं नेताओं को दायित्व दिया गया है। इस टीम में संगठन निष्ठ कार्यकर्ताओं, अनुभवी एवं मजबूत चेहरों को जगह मिली है। इस टीम में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं ओबीसी वर्ग के कार्यकर्ताओं को सर्वाधिक महत्व दिया गया है। यह टीम सबको साथ लेकर चलने का काम करेगी। यह टीम कांग्रेस के कुशासन, जंगलराज, भ्रष्टाचारी एवं तुष्टिकरण वाली सरकार को जडमूल से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

ये बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष

सांसद बाबा बालक नाथ जोगी, सुखबीर सिंह जौनपुरिया, सीआर चौधरी बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष, नारायण पंचारिया सरदार अजय पाल, मुकेश दाधीच, संतोष अहलावत, चुन्नीलाल गरासिया, प्रभु लाल सैनी, जितेंद्र गोठवाल, श्रवण सिंह बगड़ी।

ये प्रदेश महामंत्री

भजनलाल शर्मा, सांसद दीया कुमारी, जगबीर छावा, दामोदर अग्रवाल और मोती लाल मीणा।

प्रदेश मंत्री

विजेंद्र पूनिया, प्रियंका मेघवाल बालान, वासुदेव चावला, भानु प्रताप सिंह, नीलम गुर्जर, डॉ महेंद्र कुमावत, हीरालाल नागर, सांवलाराम देवासी, अनंतराम बिश्नोई, श्री कृष्णा कटारा और पिंकेश पोरवाल। इसके अलावा पंकज गुप्ता कोषाध्यक्ष और डॉ. श्याम अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here