Rajasthan: CM ने जनता को दिखाया अलादीन का चिराग, कहा- धुआं छंटने वाला है… लेकिन, नीचे दिए लिंक में ये गड़बड़

0
12
Rajasthan CM Ashok Gehlot tweeted about the announcement but link is not opening

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम अशोक गहलोत ने जादुई पिटारे के बाद अब जनता को अल्लादीन का चिराग दिखा दिया है। गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- ‘इंतजार का धुआं छंटने वाला है, पर्दा बस हटने वाला है’। 

अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई वेबसाइट पर जाएं। इसके साथ वेबसाइट जन सम्मान डॉट राजस्थान डॉट गॉव डॉट इन पर जाने को कहा गया है। लेकिन, जिस वेबसाइट का लिंक पिछले दो दिन से सीएम की ओर से सार्वजनिक कर उस पर जाने को कहा जा रहा है। वह क्लिक करने पर ओपन ही नहीं हो रहा है। 

पिछले 2 दिन से प्रदेश की जनता इस वेबसाइट को खोलने की कोशिश कर परेशान हो रही है। जिसके बाद बहुत से लोगों ने अब लिंक पर जाना ही बंद कर दिया है। अनुमान के अनुसार किसी पीआर एजेंसी या विभाग के कर्मी ने लोगों ने क्यूरोसिटी क्रियट करने के लिए संभवतया ये काम किया होगा। लेकिन जो लिंक दिया गया है वह ओपन ही नहीं हो रहा , इससे अब लोग इरिटेट होने लगे हैं। 

पोस्ट में लिखा गया है राजस्थान के लिए जल्द कुछ खास आ रहा है। साथ ही एक चिराग में से धुआं और झिलमिल सा निकलते हुए दिखाया गया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here