JP Nadda Rajasthan Visit Live : BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा आज भरतपुर में, सात विधानसभा सीटों पर फोकस, नदबई में सभा

0
17

11:36 AM, 29-Jun-2023

भरतपुर संभाग में भाजपा का एक भी विधायक नहीं

सियासी समीकरण के लिहाज से भरतपुर संभाग में भाजपा की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। वर्ष 2018 के चुनावों में पार्टी यहां 19 में से सिर्फ एक सीट जीत पाई थी।  ये सीट जीतने वाली धौलपुर से विधायक शोभारानी कुशवाह ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर दिया था। जिसके बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया था। इस लिहाज से भरतपुर संभाग में भाजपा का एक भी विधायक नहीं है। 

11:34 AM, 29-Jun-2023

भरतपुर संभाग भाजपा के लिए अहम

राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं के प्रदेश में लगातार दौरे कर रहे हैं। भरतपुर संभाग भाजपा के लिए हमेशा अहम रहा है। ऐसे में जेपी नड्डा की सभा को लेकर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच कई दिन से यहां  डेरा डाले हुए हैं। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी कई बार दौरा कर तैयारियों का जायजा ले चुके हैं।

11:21 AM, 29-Jun-2023

JP Nadda Rajasthan Visit Live : BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा आज भरतपुर में, सात विधानसभा सीटों पर फोकस, नदबई में सभा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गुरुवार को भरतपुर दौरे पर आ रहे हैं। वे सुबह करीब 11 बजे काली की बगीची के पास स्थित नवनिर्मित पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद अपना घर आश्रम से संस्थापक अध्यक्ष डॉ. बीएम भारद्वाज से मुलाकात के लिए बझेरा जाएंगे। दोपहर 12 बजे नदबई में जनसभा को संबोधित करेंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here