Bharatpur: जेपी नड्डा बोले- कांग्रेस मां, बेटा-बेटी की पार्टी, अन्य पार्टियों में वंशवाद, BJP कैडरबेस पार्टी

0
12
JP Nadda Rajasthan Visit BJP Chief Jagat Prakash Nadda attacked Congress on dynasty and familyism in Bharatpur

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- कांग्रेस पार्टी मां, बेटा और बेटी की पार्टी है। लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल, मुलायम सिंह, अखिलेश यादव और उनके परिवार की समाजवादी पार्टी के अलावा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर भी नड्डा ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा विचारधारा और कार्यकर्ताओं के बल पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। 

कांग्रेस राज में राजस्थान भ्रष्टाचार और रेप में नंबर वन  

जेपी नड्डा ने कहा कि राजस्थान भ्रष्टाचार में डूबा हुआ प्रदेश है। रेप में नंबर वन है। आने वाले समय में राजस्थान में कमल खिलना चाहिए। उन्होंने बीजेपी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आप कमल खिलाएंगे, तो सभी ने हाथ उठाकर ‘हां’ कहा। जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी ने वोट बैंक की राजनीति को खत्म करके विकासवाद की राजनीति शुरू की है, हमारा सौभाग्य है हम ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता हैं जहां पार्टी ही परिवार है। जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज हमारे देश का विदेशों से समझौता होता है, तो स्पेस, क्रायोजेनिक इंजन, टेक्नोलॉजी हस्तांतरण पर समझौता होता है। 

दूसरे देश का पीएम मोदी के पैर छूता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज इतना सक्षम हो गया है। पपुआ न्यू गिनी का प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी के पैर छूता है। अमेरिका का राष्ट्रपति उनके ऑटोग्राफ लेना चाहता है। जेपी नड्डा ने कहा कि पहले हमारी पार्टी की ऐसी स्थिति थी कि दरी भी किसी से मांग कर लानी पड़ती थी। किराए का कमरा लेना पड़ता था। किराया और बिजली बिल भी दानदाता से लेना पड़ता था।  4-4 पीढियां इस पार्टी को खड़ा करने में खपा दीं। इस देश में सभी पार्टियां परिवार बेस्ड पार्टी हैं। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी कैडर बेस्ड पार्टी है और यहां पार्टी ही परिवार है।

देश में 500 स्थानों पर भाजपा जिला कार्यालय बन चुके हैं 

जेपी नड्डा ने कहा- बीजेपी पार्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी के सान्निध्य में सभी जिला मुख्यालय पर पार्टी कार्यालय बनाने का निर्णय लिया। 887 स्थान जिले के कार्यालयों के लिए देश में चिन्हित किए गए। जिनमें से करीब 500 स्थानों पर कार्यालय बन चुके हैं और प्रारंभ हो चुके हैं, बाकी प्रोसेस में हैं। भरतपुर का कार्यालय राजस्थान में भाजपा का 15वां कार्यालय है।  

ये नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने स्वागत भाषण दिया।आभार जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल ने जताया  कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here