Rajasthan: बीकानेर की इस सीट को लेकर मंत्री-CM के ओएसडी आमने-सामने, कल्ला बोले- शर्मा नौकरी छोड़कर टिकट मांगें

0
16
Confrontation between Minister BD Kalla and CM OSD Loksh Sharma over ticket on Bikaner West assembly seat

शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला और सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट पर टिकट दावेदारी को लेकर शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला और सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा आमने-सामने हो गए हैं। लोकेश के बार-बार बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जाने और मंत्री डॉ बीडी कल्ला से मार्गदर्शन की बात कहने पर कल्ला ने पलटवार कर कहा कि ओएसडी लोकेश शर्मा सरकारी नौकरी छोड़कर टिकट मांगें। मैं खुद चुनाव लडूंगा, तो उनको क्या मार्गदर्शन दूं। इस पर ओएसडी लोकेश ने कहा-कल्ला का ज्ञान अधूरा है। मैं सरकारी कर्मी नहीं राजनीतिक व्यक्ति हूं। 

सीएम अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा के बार-बार बीकानेर आने और बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की गलियों में घूमकर मंत्री डॉ बीडी कल्ला से मार्गदर्शन की बात कहने पर प्रतिक्रिया देते हुए बीडी कल्ला ने कहा कि पहले तो सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा सरकारी नौकरी छोड़कर टिकट मांगें। मार्गदर्शन की बात जहां तक है, तो मैं खुद चुनाव लडूंगा। मैं उनको क्या मार्गदर्शन दूं।

बुधवार को बीकानेर नगर निगम पट्टा वितरण समारोह में मीडिया से रूबरू होकर बीडी कल्ला ने सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा के बार-बार बीकानेर आने के सवाल पर कहा-  लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। वह भी लड़ सकते हैं। लेकिन टिकट के लिए पहले वह सरकारी नौकरी छोड़कर आएं। अपनी दावेदारी फिर से रखते हुए कल्ला ने कहा कि मैं खुद चुनाव लड़ूंगा, तो मैं उनको क्या मार्गदर्शन दूं ?

इस पर पलटवार करते हुए सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा ने कहा कि कल्ला पहले यह पता कर लें कि मैं सरकारी कर्मचारी नहीं हूं। मैं शुद्ध राजनीतिक व्यक्ति हूं। यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है कि वह किस व्यक्ति को ओएसडी बनाएं। मैं ना तो आईएएस हूं, न कोई सरकारी कार्मिक हूं। 

जहां तक बात उनके खुद के चुनाव लड़ने की है, तो पिछले दिनों उन्होंने ही कहा था कि कोई युवा चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं है। तब मैंने कहा था कि मैं चुनाव लडूंगा, कल्ला जी मार्गदर्शन दें। अब जब मैं युवा लड़ने के लिए तैयार हूं, तो वे खुद के चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। लोकेश ने कहा कि उन्हें भी हक है। पार्टी जिसे टिकट देगी उसे चुनाव लड़ना चाहिए।

कांग्रेस में बुजुर्ग नेताओं के टिकटों पर संकट

कांग्रेस पार्टी के अंदर उम्रदराज नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट पर संकट आ गया है। पार्टी में इसे लेकर कशमकश का माहौल है कि 75  साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को टिकट दिया जाए या नहीं। इसीलिए सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा पिछले कुछ दिन से बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में दौरे करने लगे हैं और गली-गली घूमने लगे हैं। 

उन्होंने इशारा भी दिया है कि वहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं। ऐसे में सवाल यह खड़ा हो रहा है लोकेश शर्मा बार-बार बीकानेर आ रहे हैं, तो पद पर रहते सीएम अशोक गहलोत की इच्छा के बिना वह ऐसा नहीं कर सकते। एक दिन पहले ही लोकेश शर्मा बीकानेर दौरा पूरा करके गए हैं। इसका मतलब किसी मजबूत इशारे के बाद ही लोकेश शर्मा बीकानेर पश्चिम सीट पर घूम रहे हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here