Rajasthan: अजमेर दरगाह में महिला के थिरकने का वीडियो वायरल, इयर फोन लगाकार डांस करती आ रही है नजर

0
29
Video of woman dancing in Ajmer dargah goes viral she is seen dancing with earphones on

इस तरह डांस करती नजर आई महिला।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर दरगाह पर पहुंची एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला कान में इयरफोन लगाकर कुछ सुन रही है और फिर डांस भी करने लगती है। महिला को तरह थिरकते देख लोग उसे हैरानी से देखने लगते हैं। 

अजमेर ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के झालरा दालान में एक महिला अकीदतमंद का म्यूजिक सुनते हुए थिरकने का वीडियो सामने आया है। महिला की इस हरकत को लेकर खादिमों ने नाराजगी जताई है। 

हालांकि, महिला कौन है, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला अकीदतमंद कानों में ईयरफोन लगाए हुए है। वह गाने सुनते हुए थिरकने लगती है, तीन चार बार वह ऐसा करती हुई नजर आ रही है।

वीडियो सामने आने के बाद मुस्लिम समुदाय, चिश्ती और खादिमों में नाराजगी है। महिला की इस हरकत पर सभी को हैरानी हो रही है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here