Rajasthan: पाली में सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में फंसी भैंस, साढ़े तीन घंटे लग गए निकालने में

0
58
Buffalo stuck in the engine of Suryanagari Express train in Pali, it took three and a half hours to remove

सूर्यनगरी एक्सप्रेस के इंजन में फंसी भैंस को निकालते कर्मचारी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली के मिलगेट क्षेत्र में ओवरब्रिज के पास सोमवार रात सूर्यनगरी एक्सप्रेस के सामने अचानक भैंस आ गई। वह कटकर इंजन के नीचे फंस गई। उसे निकालने के लिए ट्रेन को साढ़े तीन घंटे ट्रैक पर खड़े रहना पड़ा। मार्ग बाधित होने के कारण एक अन्य ट्रेन बीकानेर बांद्रा को भी केरला स्टेशन पर ही रोक दिया गया। दूसरा इंजन मंगवाया गया। सूर्य नगरी एक्सप्रेस को पीछे ले जाकर भैंस को निकाला गया। उसके बाद ही ट्रेन रवाना हो सकी। 

साढ़े तीन घंटे ट्रेन के एक ही जगह पर खड़े हो जाने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुम्बई जा रही सूर्यनगरी एक्सप्रेस के आगे ओवरब्रिज की तरफ अचानक भैंस आ गई। भैंस ट्रेन के नीचे इस बुरी तरह से फंसी थी कि मशक्कत के बाद ही उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके चलते इंजन ने भी जवाब दे दिया और वह आगे पीछे भी नहीं हो सका। जब सभी प्रयास विफल रहे तो दूसरा इंजन मंगवाया गया। इंजन की सहायता से ट्रेन को पीछे खींचा गया तब कहीं जाकर कटी भैंस को ट्रैक से हटाया जा सका। ट्रैक व्यस्त होने की वजह से बीकानेर-बांद्रा ट्रेन को भी केरला स्टेशन पर रोक दिया गया। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here