
कोचिंग में नमाज पढ़ते और नारे लगाते छात्र।
– फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
राजस्थान में शिक्षा नगरी कोटा में कोचिंग के लिए मशहूर निजी एलेन कोचिंग सेंटर इंस्टीट्यूट में स्टूडेंट्स के दो गुट धार्मिक आधार पर आमने-सामने हो गए। कैंपस में कुछ बच्चों ने नमाज पढ़ी तो बड़ी संख्या में छात्रों ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। कुछ स्टूडेंट्स नहीं इसका वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कोटा के एलेन कोचिंग सेंटर इंस्टीट्यूट कैंपस का एक वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो में कुछ मुस्लिम बच्चे नमाज पढ़ते दिख रहे थे। इसको देख हिंदू बच्चों ने जय श्रीराम के जमकर नारे लगाए। दोनों ग्रुप आमने-सामने एक फ्लोर पर नज़र आ रहे हैं। महाराष्ट्र के पालघर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी के लीगल को कन्वीनर एडवोकेट आशुतोष दुबे ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी कर दिया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने वीडियो के साथ लिखा है कि “कोचिंग सेंटर में नमाज होने के बाद हिंदू बच्चों ने इकट्ठा होकर जय श्री राम के नारे लगाना शुरू कर दिया। यह वीडियो एलेन कोचिंग इंस्टीट्यूट कोटा में रिपोर्ट किया गया।”
JUST IN: Coaching Centre After performing the namaz, Hindu children began shouting “Jai Shri Ram” in unison.
This video of Allen Coaching Institute in Kota is being reported. pic.twitter.com/HTC02eGmHs
— ADV. ASHUTOSH J. DUBEY 🇮🇳 (@AdvAshutoshBJP) June 26, 2023
एलेन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बोले- इस बारे में चर्चा नहीं करनी चाहिए
बच्चे बाकायदा एलेन कोचिंग इंस्टीट्यूट की यूनिफार्म में दिखाई दे रहे हैं और उनके गले में कोचिंग के आई कार्ड भी नजर आ रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर अमर उजाला में जब एलेन कोचिंग इंस्टीट्यूट से प्रतिक्रिया जाननी चाही। तो एलेन कोचिंग इंस्टीट्यूट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सीआर चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हम 35 सालों से बच्चों को फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और बायोलॉजी पढ़ा रहे हैं। यहां से डॉक्टर और इंजीनियर बनने के लिए बच्चे पढ़ाई करते हैं। उन्होंने इस बात को माना कि एलेन कोचिंग में फ्लोर अटेंडेंट के जाने के बाद कुछ बच्चों ने इस प्रकार की हरकत की है, जो हमारे नोटिस में नहीं आ सकी, जिसे सीरियसली नहीं लेना चाहिए और इस बारे में चर्चा नहीं करनी चाहिए। यहां पढ़ने-पढ़ाने का काम होता है, इसलिए इस मुद्दे की ज्यादा चर्चा नहीं होनी चाहिए। अगर हमारे संज्ञान में मामला आता तो बच्चों को उसी वक्त समझाया जाता कि ऐसा न करें। देशभर से बच्चे यहां पढ़ने के लिए आते हैं पढ़कर डॉक्टर इंजीनियर बनें।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















