Dholpur: नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिफ्तार, घटना के बाद से चल रहा था फरार

0
12
Police arrested accused who kidnapped and raped minor in Dhaulpur

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र में 20 दिन पहले नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी ने अपने दोस्त के साथ 16 साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। उसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि 20 दिन पहले थाना इलाके के एक गांव के रहने वाले अधेड़ ने थाने में पोस्को एक्ट के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया था कि रात 3 बजे आरोपी युवक अपने साथी के साथ उनके घर आया और 16 साल की नाबालिग बेटी को  बाइक से उठाकर ले गया। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सुबह दोनों आरोपी नाबालिग को घर छोड़कर फरार हो गए। 

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू। रविवार देर शाम पुलिस ने फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी पुनीत (20) पुत्र राजाराम मीणा निवासी कासपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया है।  थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here