Churu: सरपंच के घर डकैती और फायरिंग मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक आरोपी को लगी गोली

0
39
Six accused arrested in robbery and firing case at Churu sarpanch's house

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

चूरू में शुक्रवार-शनिवार की रात राजगढ़ थाना इलाके के गोठया बड़ी सरपंच सुनील गोस्वामी के घर में घुसकर डकैती के दौरान सरपंच पुत्र के बेटे पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चूरू एसपी राजेश कुमार मीना ने बताया कि आरोपी भूरा कश्यप पुत्र विजयपाल (25), भाई राजकुमार कश्यप (31), गुलशन उर्फ पोली कश्यप पुत्र राजू उर्फ नन्हें (19), राजू उर्फ नन्हें कश्यप पुत्र भवानी (55), लखमी उर्फ लखमीचन्द पुत्र श्रीराम उर्फ सरनाम कष्यप (35) और सागर कश्यप पुत्र छोटू उर्फ श्याम सिंह (20) निवासी थाना लोनी जिला गाज़ियाबाद को गिरफ्तार किया गया है।

     

सरपंच सुनील गोस्वामी के घर लुटेरे दीवार फांद कर घुसे

एसपी मीना ने बताया कि शुक्रवार रात इंदर निवासी सरपंच सुनील गोस्वामी के घर लुटेरे दीवार फांदकर घर में घुसे। इस बीच सरपंच की बहू की नींद खुल गई। उसने शोर किया तो सभी लोग जाग गए। इसी दौरान सरपंच के बेटे पुनीत ने एक मुलजिम को पकड़ लिया तो लुटेरों ने गोली चला दी, जो सुमित के कंधे पर लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास और गांव के लोग इकट्ठा हो गए। जाग होने पर लुटेरे घर से सोने चांदी के आभूषण और नकद रुपये लूटकर फरार हो गए। भागते समय लुटेरों ने 2-3 और फायर किए। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी ओमप्रकाश के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए एएसपी अशोक बुटोलिया, सीओ इस्लाम खान के सुपरविजन में एसएचओ राजगढ़ सुभाष चंद्र और डीएसटी प्रभारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में थाना स्तर और साइबर सेल से विशेष टीम गठित की गई।

फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, पांच अन्य आरोपी गिरफ्तार

गठित टीम द्वारा आपसी संबंध में सूचना तंत्र और स्थानीय लोगों की मदद से बीती रात से ही मुल्जिमों का पीछा किया गया। इसी दौरान मांगला जोहड़ी में हुई मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसे पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उसके बाद पांच अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए।

 

गिरफ्तार बदमाशों का एक गिरोह, अधिकतर गाजियाबाद जिले के निवासी

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों का एक गिरोह है। इनमें अधिकतर गाजियाबाद जिले के हैं। आरोपी वारदात के लिए गाड़ी से आते हैं और रेकी के बाद किसी मकान को टारगेट कर डकैती की वारदात करते हैं। विरोध होने पर फायरिंग करने से नहीं चूकते। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here