Rajasthan: नौ मुस्लिम विधायकों के खिलाफ आक्रोश, मुस्लिम परिषद संस्थान ने बताया विधायक लापता हुए, दी चेतावनी

0
25
Rajasthan Outrage against nine Muslim MLA Muslim Council Institute told MLAs missing

नौ मुस्लिम विधायकों के खिलाफ आक्रोश
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर के एमआई रोड इलाके में रविवार को मुस्लिम समाज की तरफ से प्रदेश के मुस्लिम मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन अल्पसंख्यक बालक छात्रावास निर्माण और बाग नवाब कल्लन की वक्फ संपत्ति समेत मुस्लिम समाज के मामलों में विधायकों की चुप्पी और समाज से दूरी को लेकर किया गया। इस पूरे मामले को लेकर मुस्लिम विधायकों के लापता होने के बैनर भी चस्पा किए गए। 

प्रदर्शन के बाद सामूहिक दुआ का आयोजन भी किया गया। इस दुआ में विधायकों और मंत्रियों की सदबुद्धि के लिए दुआ मांगी गई। चोपदार ने कहा, विधायक नहीं जागे तो ईद उल जुहा के दिन तीन जुलाई को जिंदा विधायकों का जमीर मरने की कुरानख्वानी की जाएगी और चार जुलाई को सोयम की फातेहा का आयोजन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम संगठनों के पदाधिकारियों सहित अन्य समाज के लोग मौजूद रहे। वहीं, विधायकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

मुस्लिम परिषद संस्थान के अध्यक्ष यूनुस चोपदार ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि जो विधायक अपने समाज के बलबूते पर आज विधायक बने हैं। उन लोगों को पिछले साढे चार साल में किसी तरह से अपने समाज की याद नहीं आई। आज कांग्रेस राज में हर जगह पर अल्पसंख्यकों पर जुल्म हो रहा है। वक्फ बोर्ड की जमीन को जेडीए नीलाम कर रहा है।

यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल अल्पसंख्यक समाज से साजिशन गोपालगढ़ कांड के बाद इस्तीफे का बदला ले रहे हैं। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद को जैसलमेर से फुर्सत नहीं है। विधायकों को दावतों से फुरसत नहीं है। इसलिए आज यह दुआ का आयोजन किया गया है। इस दुआ के जरिए हम इन विधायकों को जगाना चाहते हैं। अगर तीन जुलाई से पहले मुस्लिम समाज के मुद्दों पर विधायक नहीं जागे, तो फिर कुरानख्वानी और सोयम की फातेहा होगी।

‘मुख्यमंत्री इन विधायकों के भरोसे वापस सत्ता में आने का ख्वाब देख रहे, तो गलतफहमी दिमाग से निकाल दें’

समाजसेवी पप्पू कुरैशी ने कहा कि मुख्यमंत्री इन विधायकों के भरोसे वापस सत्ता में आने का ख्वाब देख रहे हैं, तो यह गलतफहमी दिमाग से निकाल दें। वर्तमान स्थिति में विधायकों की खुद की स्थिति खराब है। समाज इनसे नाराज है। अब भी नहीं जागे, तो विधायकों को पेंशन  योजना का लाभ मिलना तय है। समाजसेवी रफीक खंडेलवी, भीम आर्मी के शोएब खान, समाजसेवी कामील कुरैशी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जेडीए तुरंत नीलामी निरस्त करे और जमीन वक्फ बोर्ड को वापस सौंपे। अगर जेडीए ने कोई दुस्साहस किया, तो जेडीए को जमीन पर पांव भी नहीं रखने देंगे। इस दौरान एआईएमआईएम यूथ कंवीनर इकरामुद्दीन टीपू, गौस ए आजम फाउंडेशन के मुफ्ती सैफुल्लाह असदकी, मुस्लिम परिषद संस्थान के महासचिव संजू सैफ खान, नौशाद कुरैशी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

इन विधायकों का किया गया विरोध…

इस प्रदर्शन में राजस्थान सरकार में अल्पसंख्यक मंत्री सालेह मोहम्मद, शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान, अल्पसंख्यक आयोग चेयरमैन और विधायक रफीक खान, हज कमेटी अध्यक्ष और किशनपोल विधानसभा से विधायक अमीन कागजी, विधायक दानिश अबरार, हाकम अली, सफिया जुबेर, वाजिब अली, अमीन खान के लापता होने के बैनर लगाए और कारी इशाक ने दुआ करवाई।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here