Rajasthan Politics: मायावती बन सकती हैं CM गहलोत के लिए मुसीबत, सभी 200 सीटों पर दावेदारी का एलान

0
15
BSP announces claim on 200 seats in Rajasthan Mayawati increased the tension of CM Gehlot

मायावती और अशोक गहलोत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अभी कुछ महीने बाकी हैं। बावजूद इसके सियासी पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खासतौर से मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने ऐसा एलान किया है, जो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की टेंशन बढ़ा सकता है। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने कहा, पार्टी राजस्थान में सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, उनका मुख्य फोकस नौ जिलों की 60 सीटों पर होगा। पार्टी इस पर खास ध्यान केंद्रित करेगी।

भगवान सिंह बाबा ने कहा, बीएसपी का लक्ष्य किसी भी पार्टी को बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं करने देना है। इस तरह राज्य में ‘पॉवर बैलेंस’ को सुनिश्चित करना है। राजस्थान में कांग्रेस के साथ गठबंधन के बारे में पार्टी आलाकमान की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली है। हम बीएसपी सुप्रीमो मायावती के आदेश के अनुसार काम करेंगे। अभी हम सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

गहलोत के लिए मुसीबत मायावती…

दरअसल, सीएम गहलोत ने बीएसपी को जोर का झटका देते हुए पार्टी के सभी छह विधायकों का कांग्रेस में विलय करा लिया था। बीएसपी के ये विधायक सितंबर 2019 में सत्तारूढ़ कांग्रेस में चले गए थे। ऐसे में राजस्थान बीएसपी ने इस बार खास तैयारी की है। पार्टी सुप्रीमो भगवान सिंह बाबा ने कहा, पार्टी भरतपुर, धौलपुर, करौली, अलवर, दौसा, चूरू, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ और गंगानगर सहित नौ जिलों की 60 सीटों पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी इन जिलों में सीटें जीती हैं। इसलिए विधानसभा चुनाव में हम इन जिलों पर विशेष फोकस करेंगे।

इस अभियान पर खास फोकस…

प्रदेश बीएसपी अध्यक्ष ने कहा, हमारी तैयारी जारी है और हमारा लक्ष्य इतनी सीटें जीतने का है कि कोई भी पार्टी बहुमत का आंकड़ा हासिल न कर सके। ऐसा करके हम राज्य में शक्ति संतुलन सुनिश्चित करना चाहते हैं। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी प्रदेश के गांवों पर फोकस कर रही। पार्टी ‘BSP चली गांव के ओर’ अभियान चला रही है। उन्होंने कहा, पार्टी के सभी वरिष्ठ और जूनियर कार्यकर्ता लोगों को बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा के बारे में जागरूक करने में जुटे हैं। वो राज्य भर में कैडर को मजबूत करने के लिए गांवों और बूथों का दौरा कर रहे हैं।

जुलाई में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे आकाश आनंद…

मायावती के भतीजे और बीएसपी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद जुलाई में विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। आकाश आनंद को राजस्थान सहित सभी चुनाव वाले राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। इन सम्मेलनों के जरिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर जनसभाएं आयोजित की जाएंगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here