हम लड़ना व लड़ाना जानते हैं, संघर्ष करना नहीं : निजाम

0
86

जोधपुर. विख्यात शाइर तथा चिंतक शीन काफ़ निज़ाम ने कहा कि हम लड़ना और लड़ाना जानते हैं, लेकिन संघर्ष करना नहीं। भाविका आज जिस मुकाम पर है, वो उसके संघर्ष की मिसाल है।

निजाम शुक्रवार को यहां महिला महाविद्यालय सभागार में पुष्करणा सृजन सोसायटी तथा पुष्करणा चिंतन की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान तथा अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के महामंत्री अमरचंद पुरोहित ने की। प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी राधेश्याम रंगा तथा राजस्थान विकास संस्थान के चेयरमैन मनीष व्यास बतौर विशिष्ट अतिथि मंचासीन थे।

समारोह में सैकंडरी व सीनियर हायर सैकंडरी परीक्षाओं में 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्तकर्ता 60 से अधिक छात्र-छात्राओं को सोसायटी की ओर से प्रमाण पत्र तथा मोमेंटो प्रदान किए गए। आईएएस में चयनित पुष्करणा समाज की प्रथम महिला भाविका थानवी ने सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों को अध्ययन के गुर सिखाए।

प्रारंभ में पुष्करणा सृजन सोसायटी के अध्यक्ष आनंदराज व्यास ने स्वागत भाषण में सोसायटी तथा पुष्करणा चिंतन के समाज सरोकारों तथा गतिविधियों की जानकारी दी। वरिष्ठ पत्रकार तथा पुष्करणा चिंतन के संपादक दिनेश जोशी ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। समारोह का प्रभावी संचालन भानु पुरोहित ने किया। सोसायटी के संयोजक सोमदत्त हर्ष, सचिव मनोज बोहरा तथा कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश पुरोहित ने अतिथियों का पुष्पहार, स्मृति चिह्न तथा साफा पहनाकर सम्मान किया।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here