Weather Update: प्री-मानसून की एंट्री से भीगेगा राजस्थान, झालावाड़, डूंगरपुर समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट

0
16
Entry of pre-monsoon in Rajasthan rain alert in seven districts including Jhalawar Dungarpur

प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में अब प्री-मानसून की बारिश लोगों को भी भिगोएगी। आज प्रदेश के अजमेर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसे प्री मानसून की एंट्री माना जा रहा है।

मौसम विभाग ने आज दक्षिणी राजस्थान के झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, चितौड़गढ़ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर स्पीड से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। राजस्थान में मानसून पूर्व की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं।

शुक्रवार को भी कुछ जिलों में हल्की बरसात हुई है। लेकिन उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रखा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक अगले 48 घंटों में प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। 25 और 26 जून को प्री मानसून की अच्छी बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर बाकी जिलों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। जबकि मानसून पीरियड में बारिश में गिरावट आने की संभावना है।

25 और 26 जून को 28 जिलों में बारिश

प्रदेश में 25 और 26 जून को 28 जिलों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मारवाड़ इलाके को प्री मानसून का इंतजार अभी रहेगा। जिन जिलों में बारिश होगी। उनमें अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और श्री गंगानगर जिले शामिल हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here