Rajasthan: दाढ़ी रखकर शादी करने पहुंचा दूल्हा, पंचायत ने दूल्हे-दुल्हन को समाज से बेदखल किया, जानें मामला

0
23
The groom came to marry with beard Panchayat evicted bride and groom from the society in Pali

इस तरह शादी करने पहुंचा था अमृत।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पाली में शादी के बाद एक नवदंपति अपने घर में प्रवेश नहीं कर पा रहा है।  क्योंकि, पंचायत ने उसे समाज से बेदखल कर दिया है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि दूल्हा सफेद रंग का साफा पहनकर और दाढ़ी रखकर शादी करने पहुंचा था। अब नवदंपति ने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।    

जानकारी के अनुसार मामला पाली के चचोड़ी का है। यहां 22 अप्रैल को  इंजीनियर अमृत सुथार की शादी अमृता के साथ हुई थी। शादी के लिए दूल्हें अमृत ने शेरवानी पर सफेद रंग का साफा पहना हुआ था, साथ ही उसने दाढ़ी भी रखी हुई थी। शादी के करीब 20 दिन बाद इस बात की जानकारी पंचों को लगी तो उन्होंने पंचायत बुलाकर नवदंपति को समाज से बेदखल कर दिया। पंचायत ने दंपति को माफी मांगने के लिए दो महीने का समय दिया है।  

पंचों के समाज से बेदखल करने के खिलाफ लड़के ने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वहीं, लड़की ने पुलिस को शिकायती आवेदन दिया है। जिसमें उसने कहा कि “श्रीविश्वकर्मा वंश सुथार समाज ने 19 जून की रात पंचायत बुलाई थी। इसके बादमौखिक रूप से घोषणा कर परिवार का समाज से बहिष्कार कर दिया। 

पीड़ित लड़की ने कहा कि पंचायत के फैसले के बाद उसके पीहर वाले उसे घर में प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। सुथार समाज के इस फैसले से हम मानसिक रूप से परेशान हैं। फैसला सुनाने वाले पंचों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। वहीं, समाज के लोगों का कहना है कि हमनें इस तरह का कोई भी फैसला नहीं दिया है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here