Politics: राजस्थान में नहीं चलेगा हिंदुत्व का एजेंडा, CM गहलोत ने BJP-RSS पर लगाया दंगा करवाने का आरोप

0
12
Politics Hindutva agenda will not work in Rajasthan CM Gehlot accuses BJP-RSS of inciting riots

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जालोर सर्किट हाउस में पत्रकारों वार्ता करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि राजस्थान में बीजेपी के हिंदुत्व के एजेंडे को हम नहीं पनपने देंगे। राजस्थान में सर्वधर्म का सम्मान है। उन्होंने कहा कि गौमाता को लेकर बीजेपी राजनीति करती है, जबकि गायों की सेवा में हमेशा कांग्रेस आगे रही है।

गहलोत ने कहा कि बीजेपी में तो कई ऐसे लोग भी हैं, जो राम मंदिर के लिए हिंदू बन गए हैं, क्योंकि वोटों की राजनीति करनी है। जबकि ओरिजिनल में हिंदू धर्म को नहीं मानते। उन्होंने कहा कि राजस्थान शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ गया है। देश में एकमात्र राजस्थान राज्य है, जहां शांति और अहिंसा का विभाग बन गया है। गहलोत ने कहा कि आज देश संकट के अंदर है, संविधान की धज्जियां उड़ रही है, लोकतंत्र खतरे में है।

‘आरएसएस और बीजेपी के लोगों को आलोचना बर्दाश्त करना सीखनी चाहिए’

गहलोत बोले, आरएसएस और बीजेपी के लोगों को भी आलोचना बर्दाश्त करना सीखनी चाहिए, आलोचना आभूषण है। विपक्ष नहीं होगा, तो पक्ष कहां होगा, आलोचना सुनने का माद्दा होना चाहिए।

सीएम गहलोत ने नसीहत देते हुए आरएसएस-बीजेपी नेताओं से कहा कि देश हित की बात करते हो, तो आलोचना वाले आर्टिकल पढ़ना शुरू कर दो। गहलोत ने कहा कि हम पब्लिक प्रॉपर्टी हैं। जनता के ट्रस्टी हैं, हमें सुनना पड़ेगा। अहिंसा स्थापित करने, महंगाई को कम करने को लेकर हमने बजट पेश किया है, उसी के रूप में आगे बढ़ रहे हैं।

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here