Barmer: प्रदेश में बने बाढ़ के हालात का सीएम ने लिया जायजा, बाढ़ प्रभावित लोगों दिया हर संभव मदद का आश्वासन

0
9
CM Gehlot took stock of the flood situation in the state

क्षेत्र का हवाई सर्वे करते सीमए।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुख्यमंत्री गहलोत ने बाड़मेर और सांचौर में अतिवृष्टि से उपजे हालात का हवाई सर्वे किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात भी की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वे के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम ने बताया कि क्षेत्र के गांवों से करीब 15 हजार ग्रामीणों को पहले ही दूसरे स्थान पर ले जाया गया था, जबकि बाढ़ में फंसे करीब दो हजार ग्रामीणों को रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। इसी तरह सांचौर में भी 600 लोगों को रेस्क्यू किया गया।

बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बाड़मेर में 8 हजार 700 कच्चे मकानों और 35 हजार के लगभग घरों और झोपड़ियों को नुकसान हुआ है। वहीं, 225 स्कूलों की बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पीड़ितों को मुआवजे को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के नॉर्म्स को बदलने की अपील की जा रही है, ताकि प्रभावित लोगों को समय रहते मुआवजा राशि मिल सके।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने आर्मी, एसडीआरएफ-एनडीआरएफ और आपदा मित्रों के बचाव कार्यों की भी तारीफ की। साथ ही लोगों से अपील की कि वे नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं या वहां से निकलते समय विशेष सावधानी बरतें। वहीं, आमजन से महंगाई राहत कैंप में चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन करवाने की भी अपील की।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here