Rajasthan: 20 जून से भाजपा ‘संपर्क से समर्थन अभियान’ चलाएगी, लोगों से फोन नंबर पर मिस्ड कॉल करवाए जाएंगे

0
10
Rajasthan Election 2023 BJP will run contact support campaign from June 20 Jaipur News

भाजपा की बैठक का आयोजन।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल के सफल कार्यकाल को देकर प्रदेश स्तरीय अभियान चलाए जा रहे हैं। राजस्थान  भाजपा 20 जून से 30 जून तक ‘सम्पर्क से समर्थन अभियान’ की शुरूआत करने जा रही है। जिसके तहत 20 जून को प्रदेश के प्रमुख नेता विभिन्न वर्गों में जाकर 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की पुस्तिका का वितरण करेंगे।

अभियान से जुड़ने के लिए 9090902024 नंबर पर मिस्ड कॉल करवाए जाएंगे। इस संबंध में भाजपा मुख्यालय में अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा के विशिष्टजनों और जयपुर शहर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, पूर्व डीजीपी कन्हैयालाल बैरवा, रिटायर्ड डीजीपी जीएल मीणा, पूर्व आईएएस केसी वर्मा, पीसी बैरवाल, पूर्व डीजीपी जसवंत सम्पत राज, पीआर मीणा, चन्द्रमोहन मीणा, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, महापौर सौम्या गुर्जर, उपमहापौर पुनीत कर्नावट, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल, विशेष सम्पर्क प्रकोष्ठ संयोजक सोमकान्त शर्मा आदि उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने बताया कि पार्टी द्वारा प्रत्येक विधानसभा स्तर पर प्रभावशाली और नेतृत्वशील लोगों से सम्पर्क कर समर्थन प्राप्त करने के लिए अभियान शुरू किया जा रहा है। समाज के विभिन्न वर्गों, श्रेणियों के प्रभावी और ओपिनियन मेकर लोगों से सम्पर्क कर भाजपा के विचार, दर्शन व केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही पीएम नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल में हुए ऐतिहासिक कार्यों की पुस्तिका लोगों को प्रदान की जाएगी।

चन्द्रशेखर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का ‘सम्पर्क से समर्थन अभियान’ 20 जून से 30 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल में  ‘गुड गवर्नेस-लास्टमैन डिलीवरी’ यानि ‘अंत्योदय’ को साकार करने वाली योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया है।  

ये नेता प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से करेंगे अभियान की शुरुआत

20 जून से प्रदेश स्तरीय नेतागण अभियान की शुरूआत प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर जयपुर शहर में, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ चूरू में, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया करणी विहार मंडल जयपुर शहर में, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी आदर्श नगर में, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाडी सीकर में, सांसद राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ झोटवाड़ा में, प्रदेश महामंत्री और सांसद दीया कुमारी राजसमंद और ब्यावर में, प्रदेश महामंत्री और विधायक मदन दिलावर कोटा शहर में, पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी अजमेर शहर में, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी बारां में, पूर्व मंत्री जसवंत यादव बहरोड़ (अलवर) में, सांसद पीपी चौधरी सुमेरपुर (पाली) आदि प्रदेशभर में इस अभियान की शुरूआत करेंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here