Jaipur: 40 की उम्र में प्यार, प्रेमी संग रहना चाहती है 3 बच्चों की मां, परिवार को पहचानने से इनकार; जानें मामला

0
7
Jaipur love affair mother of three children wants to live with lover refuses to recognize family

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक महिला पर प्यार की ऐसी सनक सवार है कि वह पति और अपने बच्चों को फहचान भी नहीं रही है। इस तीन बच्चों की मां से उसके बेटे-बेटियां थाने मिलने आते हैं, लेकिन वह उनसे मुलाकात करने से इनकार कर देती है। महिला की सिर्फ एक ही जिद है कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है।  

जानकारी के अनुसार जयुपर के झोटवाड़ा में गुर्जर कॉलोनी की रहने वाली एक 40 साल की महिला 6 जून को अपने प्रेमी के साथ भाग थी। महिला ने प्रेमी के लिए अपने पति, एक बेट और दो बेटियों को छोड़ दिया। पीड़ित पति ने थाने में पत्नी की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया।

पुलिस ने करीब 10 दिन बाद महिला को मध्यप्रदेश से बरामद कर लिया। जयपुर आने के बाद महिला ने पति और बच्चों से मुलाकता नहीं की, उसने उन्हें पहचानने से भी इनकार कर दिया। मां का ये व्यवहार देखकर 12 साल बेटा, 9-8 साल की दो बेटियां रोने लगीं, लेकिन ये देखने के बाद भी महिला का दिल नहीं पसीजा। 

जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेमी के साथ पिछले तीन साल से प्रेम-संबंध चल रहा है। वह उससे प्यार करती है, और अब उसी के साथ रहना चाहती है। पिछले करीब तीन दिन से महिला के  सास-ससुर, पति और बच्चे पुलिस थाने आते हैं, लेकिन महिला उनसे बात तक नहीं कर रही है। वह सिर्फ अपनी जिद पर अड़ी हुई है। 

ऐसे में महिला के पति ने एक एनजीओ से संपर्क किया। इसके समाजसेविका कमलजीत कौर महिला को समझाने के लिए आईं। महिला को बच्चों के खातिर घर लौटने की दुहाई दी, लेकिन वह नहीं मानी। महिला किसी भी हालत में पति के साथ रहने को तैयार नहीं है। वह बार-बार अपने प्रेमी के साथ रहने की बात कहती रहती है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here