Ajmer: घरेलू हिंसा के गवाह की दुकान जलाने वाला गिरफ्तार, साधु के भेष में काट रहा था फरारी

0
12
Arrested for setting a witness shop on fire by pouring petrol in Ajmer

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

थाना आदर्श नगर के हटूण्डी चौराहे स्थित किराने की दुकान में 14 जून की सुबह पेट्रोल डाल आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी भागचंद रावत पुत्र मिट्ठू सिंह (57) निवासी हटूण्डी तिराहा माखुपुरा को विजयनगर से साधु के भेष में गिरफ्तार किया है।

एसपी चुनाराम जाट ने बताया कि 14 जून को नानक्या खेड़ा माखुपुरा निवासी कांता देवी ने घटना के संबंध में थाना आदर्श नगर में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट के अनुसार सुबह 4:30 बजे उसकी दुकान में भागचंद रावत ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी है। आग से आठ लाख रुपये का सामान और 50 हजार नकद जल गया था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी जाट ने एएसपी सुनील कुमार तेवतिया और सीओ सिटी सुनील सिहाग के निर्देशन और एसएचओ आदर्श नगर सुगन सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी भागचंद रावत को विजयनगर से डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से बचने साधु बाबा का भेष बनाया

पुलिस से बचने आरोपी विजयनगर चला गया। साधु बाबा का भेष बना भगवा वस्त्र धारण कर अपने आप को सिद्धि प्राप्त बाबा बताने लगा। पूछताछ में बताया कि वह वहां से मंदिर में जाकर फरारी काटने की फिराक में था, ताकि पुलिस मंदिर से उस पकड़े तो हंगामा करने पर पब्लिक उसे छुड़ा लेगी।

घरवालों को फंसाने गवाह की दुकान पर आग लगाई

आरोपी की पत्नी ने घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज करवा रखा है, जिसमें परिवादिया कांता देवी गवाह है। आरोपी घरवालों को फंसाना चाह रहा था। इसके लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के विरुद्ध पहले भी हत्या, आर्म्स एक्ट, छेड़छाड़ और मारपीट के प्रकरण दर्ज है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here