Cyclone Biparjoy: राजस्थान में बिपरजॉय से फ्लाइट-ट्रेनें रद्द, कई जिलों में बारिश जारी, सेना भर्ती स्थगित

0
10

09:45 AM, 17-Jun-2023

बिपरजॉय तूफान के कारण अजमेर में 18 जून को होने वाली आर्मी की भर्ती रैली स्थगित कर दी गई है।  डिफेंस पीआरओ कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि कायड़ विश्राम स्थली पर कैंडिडेट को अब 24 जून की रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

09:13 AM, 17-Jun-2023

इन जिलों में हो रही बारिश

प्रदेश के बाड़मेर, उदयपुर, सिरोही, जोधपुर और जालोर में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। यहां 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। 

09:07 AM, 17-Jun-2023

Cyclone Biparjoy: राजस्थान में बिपरजॉय से फ्लाइट-ट्रेनें रद्द, कई जिलों में बारिश जारी, सेना भर्ती स्थगित

बिपरजॉय तूफान का असर राजस्थान में जारी है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है और तेज रफ्तार से हवा भी चल रही है। मौसम विभाग की ओर से बाड़मेर जालोर, सिरोही और पाली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 

खराब मौसम को देखते हुए बाड़मेर से होकर जाने वाली 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। साथ ही उदयपुर से दिल्ली और मुंबई जाने वाली दो फ्लाइट भी कैंसिल की गई हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here