Sawai Madhopur:  थ्रेशर में फंसकर कटने से 24 साल के युवक की मौत, तौलिया उलझा तो मशीन ने खींच लिया अंदर

0
14
young man died after being trapped in thresher machine in Sawai Madhopur

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र के थडोली गांव में थ्रेशर मशीन में कटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक देवराज गुर्जर 24 साल का था। सूचना पर पहुंची बौंली थाना पुलिस ने सीएचसी की टीम को मौके पर ही बुलवाकर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

जानकारी के मुताबिक देवराज गुर्जर अपने खेत से मूंग निकलवा रहा था। इस दौरान थ्रेशर के डाले में मूंग की डालिया डालते समय उसका तौलिया उसमें उलझ गया और वह थ्रेशर में अंदर चला गया। थ्रेशर में बुरी तरह कटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक का शव भी बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। 

3 साल पहले हुई थी शादी

मृतक देवराज गुर्जर का विवाह 3 वर्ष साल पहले हुआ था। उसके 7 महीने का एक बच्चा है। देवराज कृषि कार्य से ही जीविकोपार्जन करता था। वहीं, उसका एक 22 साल का छोटा भाई है, वह भी कृषि कार्य पर ही निर्भर है। जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

नवयुवक की दर्दनाक मौत के बाद पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। मौके पर पहुंचे सरपंच प्रतिनिधि धरतीराज गुर्जर ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही मुआवजा प्रक्रिया के लिए बौंली प्रशासन को मामले की सूचना दी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here