Rajasthan Farmers Festival: लंपी बीमारी से मौत का मुआवजा, 41 हजार पशुपालकों के खाते में इतनी राशि भेजेंगे सीएम

0
16
Rajasthan Farmers Festival: Compensation on death of animals from Lumpi

राजस्थान किसान महोत्सव
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान किसान महोत्सव का आज से जयपुर के जेईसीसी सीतापुरा में शुभारंभ होने जा रहा है। 16 से 18 जून तक चलने वाले इस किसान महोत्सव में लंपी बीमारी से मारे गए पशुओं के 41 हजार पालकों के बैंक खाते में 40-40 हजार रुपये प्रति पशु बीमा सहायता राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

राजस्थान सरकार की ओर से 175 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि लंपी बीमारी से मारे गए गाय और भैंस के लिए बतौर मुआवजा पशुपालकों को दी जाएगी। प्रत्येक किसान या पशुपालक को उनके अधिकतम मृत 2 दुधारू पशुओं के लिए 40-40 हजार रुपये नि:शुल्क मिलेगा। 16 से 18 जून तक जयपुर के जेईसीसी सीतापुरा में यह किसान महोत्सव आयोजित हो रहा है। आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लंपी से मारे गए दुधारू पशुओं के पालकों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत प्रति पशु 40 हजार रुपये ट्रांसफर करेंगे। जिन पशुपालकों के दो पशु लंपी स्किन डिज़ीज से मरे हैं, उन्हें 80 हज़ार रुपये का मुआवजा मिलेगा।

कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत 40 हजार रुपये प्रति पशु मुआवजा मिलेगा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा लंपी से हुए भारी नुकसान और भयावह स्थिति को देखते हुए पशुपालकों को 40 हजार रुपये प्रति पशु मुआवजा दिया जा रहा है। अब भविष्य में ऐसी स्थिति से पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा के लिए कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत 40 हजार रुपये प्रति पशु गाय और भैंस का बीमा दो पशुओं के लिए नि:शुल्क मिलेगा। इसका लाभ आप महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन कराकर गारंटी से ले सकते हैं।

इस किसान महोत्सव में कई आकर्षक गतिविधियां होंगी

16 से 18 जून तक लगाए जा रहे राजस्थान किसान महोत्सव में स्मार्ट फार्म, कृषि बागवानी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन और एग्रीकल्चर मार्केटिंग की वर्ल्ड लेवल की टेक्नीक्स का प्रदर्शन होगा। कृषि उत्पाद, यंत्र, बीज की विशाल प्रदर्शनी लगेगी। अत्याधुनिक कृषि मशीनरी का प्रदर्शन किया जाएगा। जाजम चौपाल में विशेषज्ञों से संवाद होगा। सेमिनार और कृषक गोष्ठी होंगी। कृषि स्टार्टअप्स से मुलाकात होगी। फिल्म, साहित्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे गए हैं। राजस्थान सरकार के कृषि विभाग की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here