हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार- मुख्यमंत्री – पूर्व मंत्री स्व. खेमराज कटारा की मूर्ति का किया अनावरण – दैनिक खबरें फटाफट

0
10
उदयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
उदयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर के सैटेलाइट हॉस्पिटल परिसर में पूर्व मंत्री स्वर्गीय खेमराज कटारा की मूर्ति का अनावरण किया। मूर्ति के अनावरण पश्चात आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्व. कटारा का जीवन आदिवासी व गरीबों की सेवा में समर्पित रहा एवं उन्होंने अकाल के समय में ग्रामीणों के बीच जाकर उन्हें पेयजल सुविधाएं उपलब्ध करवाकर राहत प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कटारा ने सहज व्यक्तित्व व जनसेवा में किए कार्यों के कारण जनमानस में एक अलग पहचान बनाई।

उदयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
उदयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

गहलोत ने कहा कि सैटेलाइट हॉस्पिटल में नियमित रूप से रोगियों की सेवा की जा रही है और ओपीडी-आईपीडी में बड़ी संख्या में आमजन स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। यह सेवा का अनुकरणीय उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत कटारा की जनसेवा की सोच को उनका परिवार आगे बढ़ा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान पर भी प्रकाश डाला।

सभी वर्गों का कल्याण राज्य सरकार का ध्येय

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और हम लगातार जनता को राहत देने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जो योजनाएं संचालित है वो पूरे देश में कहीं नहीं है। जनता के स्वास्थ्य के लिए कानून बनाने वाला राजस्थान पहला राज्य है। राज्य में चिरंजीवी योजना के माध्यम से हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए महंगी जांचें, दवाईयां एवं उपचार नि:शुल्क मुहैया करवाए जा रहे हैं। प्रदेश में महंगाई से राहत देने के लिए 500 रुपये में सिलेण्डर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 14 लाख महिलाओं को एक बटन दबाकर इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना का लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि 16 जून को जयपुर में लम्पी रोग में मरने वाले दुधारू पशु के लिए पशुपालकों को 40 हजार रुपये सहायता राशि प्रदान की जाएगी। आमजन को 100 यूनिट व किसानों को 2000 यूनिट बिजली नि:शुल्क दी जा रही है। कामधेनु में पशुपालकों को 40 हजार रुपये की बीमा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घर-घर पानी पहुंचाने के लिए भी प्रयास जारी है। राज्य में वृहद स्तर पर बिजली उत्पादन के लिए सौर ऊर्जा प्लांट लग रहे है।

हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा राजस्थान

गहलोत ने कहा कि राजस्थान हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में राजस्थान आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 90 विश्वविद्यालय खुल चुकेे हैं। लगातार नए कॉलेज व विद्यालय खोले जा रहे हैं। अनुप्रति योजना के तहत बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाते हुए उनके बेहतर भविष्य की नींव रखी जा रही है। कालीबाई भील स्कूटी योजना में प्रतिभावान बेटियों को स्कूटी प्रदान की जा रही है। सामाजिक सुरक्षा के न्यूनतम एक हजार रूपये की पेंशन उपलब्ध करवाते हुए जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है और प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा भी हमने कर दी है।

इस दौरान गहलोत ने बारापाल को उप तहसील से तहसील में क्रमोन्नत करने एवं सैटेलाइट हॉस्पिटल में 5 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्य करवाने तथा 100 बेड बढ़ाने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री रामलाल जाट, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली, विधायक प्रीति शक्तावत, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, दिनेश खोडनिया, लालसिंह झाला, भीमसिंह चुण्डावत, विवेक कटारा, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : गुलाब का शरबत तोड़ेगा गर्मी का खुमार, मन-मस्तिष्क को मिलेंगे गजब के फायदे

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here