NEET UG Results: राजस्थान के पार्थ को नीट में 10वीं रैंक, बोले- पढ़ाई के लिए कोई शॉर्टकट नहीं

0
43
NEET UG Results 10th rank of Parth Khandelwal of Jaipur in NEET UG result

पार्थ ने बताया सफलता का राज
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिंकसिटी जयपुर के पार्थ खंडेलवाल ने राजस्थान में टॉप करते हुए नीट यूजी परीक्षा में देश भर में 10वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपनी बड़ी बहन को दिया है। पार्थ को नीट यूजी की परीक्षा में 715 नंबर मिले हैं। दिल्ली AIIMS मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से पार्थ एमबीबीएस की पढ़ाई करना चाहते हैं। 710 मार्क्स से ज़्यादा मार्क्स पर ही एम्स दिल्ली में नम्बर आएगा।

बता दें कि पार्थ खंडेलवाल 17 साल के हैं। उन्होंने कहा, मेरी बड़ी बहन जाह्नवी जयपुर में एसएमएस मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही हैं। वही मेरी इंस्पिरेशन हैं। मैं एम्स दिल्ली में एडमिशन लेना चाहता हूं। न्यूरोलॉजी या कार्डियोलॉजी में स्पेशलाइजेशन करूंगा। पार्थ एलेन इंस्टिट्यूट के स्टूडेंट हैं।

715 अंकों के साथ देशभर में 10वीं रैंक…

नीट यूजी 2023 एग्जाम का रिजल्ट मंगलवार रात को जारी हुआ। करीब 21 लाख स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 11.5 लाख स्टूडेंट्स ने परिक्षा क्वॉलिफाई की है। राजस्थान के पार्थ खंडेलवाल ने नीट यूजी की परीक्षा में देश भर में 10वीं रैंक हासिल की।  पार्थ बनीपार्क के रहने वाले हैं। पार्थ ने बताया कि मुझे अच्छी फैमिली और टीचर के साथ अच्छे दोस्तों का साथ मिला, जिसका रिज़ल्ट है कि मैं परिक्षा में 10वीं रैंक हासिल कर पाया। पार्थ के पिता सुधार खंडेलवाल ड्राय फ्रूट्स व्यापारी हैं और मां ऋतु खंडेलवाल हाउस वाइफ हैं।

रेग्युलर और स्मार्ट स्टडी जरूरी…

पार्थ ने बताया कि रेगुलर पढ़ाई करने के साथ स्मार्ट स्टडी करने से सफलता मिली। उन्होंने कहा, मैं रोजाना 12 घंटे पढ़ाई करता था। अपनी मेहनत, दोस्तों और टीचर्स के सपोर्ट से मैंने एग्जाम क्रैक किया। बिना घड़ी देखे पढ़ाई में फोकस किया। दोस्तों का भी पूरा साथ मिला। उनसे बातचीत करके मैं रिफ्रेश हो जाता था। ग्रुप का काफी सपोर्ट रहा।

‘दिल्ली एम्स से पढ़ाई करना चाहता हूं’

पार्थ ने कहा कि मैं दिल्ली एम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई करना चाहता हूं। आगे पीजी न्यूरोलॉजी या कार्डियोलॉजी में करना चाहता हूं। एडमिशन मिलने के बाद कड़ी मेहनत करूंगा। क्योंकि अभी तो शुरुआत है, आगे बहुत पढ़ना बाकी है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here