Jaipur: भाजपा का सचिवालय घेराव आज, सरकार की लचर कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हुए कार्यकर्ता

0
14
BJP's secretariat gherao in Jaipur today against Gehlot government

भजनलाल शर्मा
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भाजपा की ओर से आज गहलोत सरकार की लचर कानून व्यवस्था, जंगलराज, बढ़ते अपराध और संस्थागत भ्रष्टाचार के खिलाफ सचिवालय घेराव किया जाएगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि प्रातः दस बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय पर सभी भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। 

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उसके बाद विशाल संख्या में कार्यकर्ता गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सचिवालय घेराव के लिए कूच करेंगे।भजनलाल शर्मा ने बताया कि सचिवालय घेराव कार्यक्रम में जयपुर प्रशासनिक जिले जयपुर शहर, जयपुर उत्तर और दक्षिण से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता प्रदेश की सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here