Rajasthan: 100 आयुष चिकित्सालयों और औषधालयों में मिलेगी यूनानी चिकित्सा, 200 नए पद होंगे क्रिएट

0
10
Unani medicine will be available in 100 Ayush hospitals and dispensaries 200 new posts created in Rajasthan

आयुष चिकित्सालयों और औषधालयों में मिलेगा इलाज।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार ने प्रदेश में परम्परागत चिकित्सा प्रणालियों के विकास और विस्तार के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 100 आयुष चिकित्सालयों और औषधालयों में यूनानी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। साथ ही, इन सुविधाओं के संचालन के लिए कुल 200 पदों के सृजन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है।  

इन 100 आयुष चिकित्सालयों और औषधालयों में यूनानी चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक अस्पताल में यूनानी चिकित्साधिकारी और यूनानी जूनियर नर्स और कम्पाउण्डर के 1-1 पद क्रिएट किए जाएंगे। इनके लिए 20 लाख रुपए लागत से आवश्यक फर्नीचर और उपकरणों की खरीद भी की जाएगी। गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश में परम्परागत चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा मिलेगा।

अलग अलग जिलों में ये पद क्रिएट होंगे

जयपुर में 18, जोधपुर में 16, भरतपुर में 8, सीकर में 6, अजमेर और सवाईमाधोपुर में 5-5, उदयपुर, दौसा और झुंझुनूं में 4-4, नागौर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और चूरू में 3-3, कोटा, जालोर, जैसलमेर- राजसमंद में 2-2, अलवर, बीकानेर, बूंदी, धौलपुर, हनुमानगढ़, करौली, पाली, प्रतापगढ़, श्रीगंगानगर और टोंक में 1-1 आयुष चिकित्सालय और औषधालय में यूनानी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में 100 आयुष चिकित्सालयों और औषधालयों में यूनानी चिकित्सा उपलब्ध कराने की घोषणा की थी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here