Ajmer 92: लड़की चीज ही ऐसी है…बड़े से बड़ा फिसल जाता है, अजमेर दरगाह के खादिम सरवर चिश्ती के बिगड़े बोल

0
20
Ajmer Dargah Khadim Sarwar Chishti controversial Statement on girls Ajmer 92 Film

सरवर चिश्ती के फिर बिगड़े बोल।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Ajmer 92  फिल्म को लेकर विवाद जारी है।  मुस्लिम संगठनों और समाज के लोग फिल्म को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अजमेर में खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान के सचिव ने लड़कियों को लेकर विवादित बयान दे डाला। संस्था के सचिव सरवर चिश्ती ने फिल्म को लेकर कहा कि लड़की चीज ही ऐसी है कि बड़े से बड़ा व्यक्ति फिसल जाता है। विश्वामित्र भी भटक गए थे।  

अरवर चिश्ती ने ये विवादित बयान चार जून को दिया है। जिसका वीडियो भी सामने अया है। इस वीडियो सरवर चिश्ती कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि अदमी पैसों और मूल्यों से करप्ट नहीं हो सकता। लेकिन, लड़की चीज ही ऐसी है कि बड़े से बड़ा फिसल जाता है। वो थी ना जिनका नाम क्या था, जो पेड़ के नीचे बैठे थे, विश्वामित्र जैसे भी भटक सकते हैं। आज जितने भी बाबा जेल में हैं, ये सिर्फ वो हैं, जो लड़कियों के मामले में फंसे हैं। यह एक ऐसा मामला है कि बड़े से बड़ा व्यक्ति फिसल जाता है।

देश की महिला शक्ति का अपमान

वीडियो सामने आने के बाद अजमेर नगर निगम के उप महापौर नीरज जैन ने सरवर चिश्ती पर हमला बोला। उन्होंने कहा- चिश्ती का ये बयान महिलाओं के प्रति उनकी जाहिलाना और गंदी मानसिकता को बताता है। वे महिला को  उपभोग कि वस्तु समझते हैं। यह सीधे-सीधे देश की महिला शक्ति का अपमान है । 

जैन ने कहा- अजमेर ब्लैकमेल कांड के अपराधियों को पहले राजनीतिक रसूख के जरिए बचाने का षड्यंत्र किया गया और अब इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा बता कर चिश्ती विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं। चिश्ती के बयान पर खादिम समुदाय और राजस्थान पुलिस से उन पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

अक्सर विवादित बयान देते हैं चिश्ती

खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सरवर चिश्ती का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले कन्हैलाल हत्याकांड के बाद भी चिश्ती ने भड़काऊ भाषण दिया था। एनआईए सरवर से इस मामले में पूछताछ भी कर चुकी है। इसके अलावा सरवर चिश्ती पर पीएफआई से संबंध होने के भी आरोप लग चुके हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here