Rajasthan: पुलिस की तैयारी कर रहे युवक को दौड़ लगाते समय वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत

0
16
Youth preparing for Rajasthan Police dies in road accident Bharatpur News

मृतक युवक।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले के नदबई में नेशनल हाईवे 21 पर पुलिस की भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 23 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस युवक को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

हेड कांस्टेबल खेमचंद शर्मा ने बताया कि गांव नगला डिप्टी निवासी कुलदीप सैनी पुत्र संतोष राजस्थान पुलिस की तैयारी कर रहा था। कुलदीप शुक्रवार को रोजाना की तरह दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था।  वह NH-21 पर डहरा और पहरसर के बीच चौहान ढाबा के पास पहुंचा, इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से मृतक के शव को नदबई सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here