Udaipur Crime: कृषि अधिकारी 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, आवास और अन्य ठिकानों पर ACB की तलाशी जारी

0
16
Udaipur Crime Agriculture officer arrested red-handed taking bribe of Rs 25,000

आरोपी गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर चित्तौड़गढ़ यूनिट ने मंगलवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए उदयपुर में उप निदेशक उद्यान लक्ष्मी कंवर राठौड़ और कृषि अधिकारी कार्यालय के उपनिदेशक उद्यान पर्वतदान चारण को परिवादी से 25 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि एसीबी की चित्तौड़गढ़ इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि किसानों को फव्वारा संयंत्र की आवेदन पत्रावलियों की सब्सिडी की अनुदान राशि दिलवाने की एवज में लक्ष्मी कंवर राठौड़ और पर्वतदान चारण की ओर से प्रत्येक फाइल पर दो हजार रुपये कमीशन के रूप में 60 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। इस पर एसीबी, उदयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरविजन में एसीबी चित्तौड़गढ़ इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सांदू के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया।

दोनों उप निदेशकों को 25 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया…

मंगलवार को पुलिस निरीक्षक आदर्श कुमार और उनकी टीम ने उदयपुर में ट्रैप कार्रवाई करते हुए लक्ष्मी कंवर राठौड़ पत्नी दशरथ सिंह निवासी ग्राम जवाली पोस्ट पानेर, तहसील पीपलुन्द, जिला टोंक हाल उप निदेशक उद्यान, उदयपुर और पर्वतदान चारण पुत्र बीबरदान निवासी छोटड़िया छेत्रिया, तहसील रतनगढ़, जिला चूरू हाल कृषि अधिकारी कार्यालय उपनिदेशक उद्यान, उदयपुर को परिवादी से 25 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों के घर ठिकानों की तलाशी भी ली जा रही है। एसीबी ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज कर इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 और Whatsapp हेल्पलाइन नंबर 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here