Rajasthan Politics: ED की एंट्री पर राजेंद्र राठौड़ ने कहा- असली किरदारों के चेहरे से अब नकाब हटेगा

0
8
Rajasthan Politics Rajendra Rathore comment on ED entry in Rajasthan

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा, कांग्रेसी इसलिए बौखलाई है क्योंकि अब दूध का दूध और पानी का पानी होगा। असली किरदारों के चेहरे से अब नकाब हटेगा। आज लोकतंत्र में संविधान है, केंद्रीय जांच एजेंसी और राज्य जांच एजेंसियों को लेकर प्रदर्शन की धमकी देना गलत बात है।

नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा, मुख्यमंत्री संघवाद को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को यह शोभा नहीं देता। राजस्थान में 19 हजार से अधिक किसानों की जमीन कुर्क हो गई, किसानों का कर्जा माफ करने की बात लेकर कांग्रेस सत्ता में आई थी, लेकिन अब कांग्रेस का किसान विरोधी चेहरा भी सामने आ गया। कांग्रेस के कलह को लेकर राजेंद्र राठौड़ ने कहा, सचिन पायलट ने 11 तारीख को कई काम किए हैं। 11 तारीख को कौन नौ दो ग्यारह होगा, यह समय बताएगा।

राठौड़ ने कहा, सचिन पायलट का विमान ऑटो पायलट मोड पर उड़ रहा है, कहां जाकर रुकेगा पता नहीं। कांग्रेस में कलह अभी भी जारी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद अपने विधायकों पर पैसे लेने के आरोप लगा रहे थे। मुख्यमंत्री कह रहे थे, जिन विधायकों ने पैसे लिए हैं, वह वापस दे दें और जिन विधायकों से कुछ पैसे खर्च भी हो गए हैं तो हमें बताएं हम एआईसीसी से पैसे दिलवाएंगे।

राठौड़ ने कहा, सचिन पायलट खुद भ्रष्टाचार पर आरपीएससी पर सवाल उठा रहे थे, ED की दस्तक के बाद आप सचिन पायलट खुद ही ED का धन्यवाद देंगे। मंत्री रमेश मीणा के बयान पर राठौड़ ने कहा, रमेश मीणा ने किरोड़ीलाल मीणा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए गिरफ्तार करने की बात कही थी। अगर उनके पास सबूत हैं तो पेश करें। किरोड़ीलाल मीणा की वार से कांग्रेस घबरा गई है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here