Rajasthan: 100 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में बनेंगे 100-100 मेट्रिक टन क्षमता के गोदाम, CM गहलोत ने दी मंजूरी

0
12
100-100 metric ton capacity godowns will be built in 100 village service cooperatives in Rajasthan

सीएम अशोक गहलोत ने दी मंजूरी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में 100 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में 100-100 मेट्रिक टन क्षमता के गोदाम बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी मंजूरी दी है। 12 करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश में स्टोरेज व्यवस्था मजबूत होगी

प्रदेश में स्टोरेज कैपिसिटी मजबूत करने की दृष्टि से 100 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में 100-100 मेट्रिक टन क्षमता के गोदामों का निर्माण कराया जाएगा। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 12 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। गहलोत की स्वीकृति से गोदाम निर्माण के लिए प्रत्येक ग्राम सेवा सहकारी समिति को 12 लाख रुपए की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। यह राशि कृषक कल्याण कोष से वहन होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here