Kota UIT: BJP के पूर्व MLA ने कहा- मेरा गांव है, जिंदा बचकर नहीं जा पाओगे, चाहे पूरे राज्य की पुलिस बुला लेना

0
29
Kota UIT Former BJP MLA Prahlad Gunjal threatened the officers of Kota UIT

बीजेपी के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा यूआईटी के जूनियर इंजीनियर मुकेश मीणा की ओर से रविवार को पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल समेत 16 लोगों के खिलाफ रानपुर थाने में राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने, मारपीट करने और जातिगत शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज करवाया गया है। मामले की जांच पुलिस डिप्टी एसपी मुकुल शर्मा को सौंपी गई है।

जानकारी के मुताबिक, यूआईटी का दस्ता शनिवार को देवनारायण नगर विस्तार आवासीय योजना के ब्लॉक-जी की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने गया था। इस कार्रवाई के दौरान पूर्व विधायक का भाई श्रीलाल गुंजल, दयाल गुंजल, लोकेश गुंजल, राधाकृष्ण गुंजल, धर्मराज गुंजल और अन्य रिश्तेदार 40-50 लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए और यूआईटी के अधिकारियों से जमकर गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकाया।

पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल ने फोन पर एक्सईएन को इस तरह धमकाया…

दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक, अतिक्रमण हटाने के दौरान बीजेपी के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) राजेन्द्र राठौड़ को मोबाइल पर गाली-गलौज कर धमकाते हुए कहा, तुम सब रावण हो गए हो। ये गांव हमारा है, जहां पर तुम काम कर रहे हो, वापस जिंदा नहीं जा पाओगे। चाहे पूरे राजस्थान की पुलिस बुला लेना। चार महीने बाद चुनाव है। उसके बाद तुम्हारे साथियों का क्या होगा? मैं बता दूंगा।

जेईएन और एईएन को कॉलर पकड़कर धक्के भी मारे…

अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के भाइयों और रिश्तेदारों ने यूआईटी के अधिकारियों और कर्मचारियों से जमकर गाली-गलौज की और धक्के मारकर कार्रवाई में व्यवधान पैदा किया। लोकेश गुंजल और अन्य ने जेईएन मुकेश मीणा और एक्सईएन कमल मीणा की गिरेबान पकड़ कर धक्का दिया और मारपीट की।

इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज…

कोटा पुलिस उप अधीक्षक मुकुल शर्मा ने बताया, अतिक्रमण हटाने गई टीम से मारपीट, गाली-गलौज, राजकार्य में बाधा और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, श्रीलाल गुंजल, दयाल गुंजल, लोकेश गुंजल, धर्मराज गुंजल, जुगराज गुंजल, राजपाल गुंजल, राधा किशन, शैतान सिंह गुर्जर, सत्तू गुर्जर, जीवन गुर्जर, श्रवण गुर्जर, किशन गुर्जर, जगदीश गुर्जर, रूप गुर्जर, कल्याण गुर्जर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here